फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike, cash snatcher arrested in encounter

Ballia News: बाइक, नकदी हड़पने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bike, cash snatcher arrested in encounter
बांसडीह/घोघा । जेल में बंद पुत्र की रिहाई और सरकारी सहायता का चेक दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने वृद्ध को शिकार बना लिया। शातिर ने न सिर्फ पीड़ित से 10 हजार रुपये ठग लिए, बल्कि उसे रास्ते में उतारकर उसकी बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने सोमवार को थाने में नामजद तहरीर देकर गुहार लगाई है। पुलिस ने सोमवार की देर रात आरोपी दिलीप साहनी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारी बरहटा निवासी पवन कुमार गुप्ता का पुत्र रितेश गुप्ता पिछले पांच साल से दुष्कर्म के मामले में जेल में है। 11 फरवरी को पवन कुमार सुबह 6 बजे अपने घर पर थे। इसी बीच दिलीप साहनी नाम का एक व्यक्ति उनके दरवाजे पर पहुंचा। उसने अपना परिचय देते हुए बताया कि पवन का पुत्र, जो वर्तमान में आजमगढ़ जेल में निरुद्ध है। उसका अभिन्न मित्र है। दोनों एक साथ जेल में थे। जालसाज ने विश्वास में लेने के लिए दावा किया कि दोनों काफी समय से एक ही बैरक में साथ रहे हैं। शातिर ने पीड़ित को झांसा दिया कि उसे जेल अधीक्षक के माध्यम से 1.20 लाख रुपये का सहायता चेक मिला है। इसे भुनाने के लिए जयनगर निवासी एक रसूखदार व्यक्ति को 20 हजार रुपये देने होंगे। पुत्र की मदद की उम्मीद में पीड़ित पवन कुमार उसके झांसे में आ गए और उसे 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी पीड़ित को अपने साथ बाइक पर बैठाकर जयनगर की ओर ले गया। जयनगर गांव के पास पहुंचते ही आरोपी ने मोबाइल गिर जाने का बहाना बनाया और पवन कुमार को उतार दिया। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर भाग निकला। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

बांसडीह पुलिस टीम ने सोमवार की आधी रात सारंगपुर रास्ते पर महुआ मोड़ पर मुठभेड़ में आरोपी दिलीप साहनी निवासी दुही मुसी थाना बांसडीह को दाहिने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। दिलीप साहनी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed