फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bihar miscreants create terror at dredging site

बिहार के बदमाशों ने ड्रेजिंग कार्यस्थल पर मचाया आतंक

Mon, 08 Jun 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Bihar miscreants create terror at dredging site
रामगढ़। गंगा की धारा मोड़ने के लिए गंगा पार पचरूखिया मौजे में हो रहे ड्रेजिंग कार्यस्थल पर बिहार के दबंग अपराधियों ने असलहे के बल पर रविवार की रात जेसीबी के ड्राइवर व मजदूरों को मारपीट कर 10 मोबाइल, 10 हजार रुपया नगद और तीन ड्रम डीजल, दो सिलेंडर, दो गैस चूल्हा और सुपरवाइजर की एक सोने की चैन लेकर फरार हो गए। इसके अलावा उनके बर्तन व कपड़ा भी लेकर चले गए। घटना की जानकारी होते ही एसपी देवेंद्र नाथ एवं सीओ बैरिया अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष हल्दी सत्येंद्र राय,थानाध्यक्ष बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी, बैराज खंड वाराणसी के जेई दिनेश चंद भारती मौके पर पहुंचे, जहां एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीडि़तों से घटना के बारे में पूछताछ कर शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह सोमवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिंद घटना स्थल पर पहुंचे और मजदूर व जेसीबी के ड्राइवर राहुल व दीपक से घटना के बारे में विधिवत जानकारी ली। पीडि़तों ने बताया कि बदमाशों ने धमकी दिया है कि अपने ठेकेदार से 10 लाख रुपया दिलवा दो, तभी यहां काम कर सकते हो, अन्यथा नहीं। जिस पर विधायक ने बताया कि आप लोगों के रहने खाने-पीने व सुरक्षा के दृष्टिगत यहां चार सिपाही व एक नायब दरोगा की तैनाती की गई है। इस मामले में जेसीबी के चालक दीपक व राहुल ने हल्दी थाने में अज्ञात बदमाशों के विरूद्घ तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबिन कर रही है। इस मौके पर अमरेंद्र कुमार ओझा, गोपाल सिंह, पवन सिंह, परशुराम सिंह, अरुण ओझा, चंद्र भूषण सिंह आदि मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed