फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Big preparations for Kartik Purnima 40 roadways buses will be called from other districts for the bath

Ballia: कार्तिक पूर्णिमा को लेकर बड़ी तैयारी, स्नान के लिए गैर जनपद से मंगाई जाएंगी रोडवेज की 40 बसें

Fri, 01 Nov 2024 01:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 01 Nov 2024 01:37 PM IST
सार

बलिया में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि स्नानार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिचालन की सुविधा को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। पड़ोसी जनपदों से चालीस अन्य बसों की मांग की गई है। जो व्यवस्था को धार देंगी।

विज्ञापन
Big preparations for Kartik Purnima 40 roadways buses will be called from other districts for the bath
कार्तिक पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महर्षि भृगु की धरती पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा व सरयू के संगम तट पर होने वाले स्नान को लेकर प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। स्नान के दिन अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। इसके लिए गैर जनपद से बसों की डिमांड की गई है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा व सरयू के संगम तट पर गैर जनपद से भी भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान व ध्यान करने के लिए आते हैं।

विज्ञापन

इनके आने व जाने के प्रमुख साधन रेलवे व रोडवेज की बसें होती है। ऐसे में भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। परिवहन निगम भी बस संचालन की संख्या बढ़ाने की योजना को मूर्त रूप देने में लगा हुआ है। इसके लिए गैर जनपद से रोडवेज की बसें मंगाई जाएगी। बलिया डिपो में निगम व अनुबंधित की कुल 80 बसों का बेड़ा हैं।

विज्ञापन

यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह काफी कम साबित हो सकता है। ऐसे में गैर जनपद से 40 बसों की डिमांड की गई है। इस तरह 14 नवंबर से कार्तिक पूर्णिमा स्नान के समय कुल 120 बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। जिससे यात्रियों को किसी तरह की आने व जाने में परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम बसों के संचालन को लेकर भी ऊहापोह की स्थिति में है। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा बड़ा स्नान है। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।



गैर जनपद से बसों की डिमांड की गई है। डिपो के ध्वस्तीकरण करने वाली कार्यदायी संस्था से नहान के दिन तक पुरानी डिपो परिसर खाली रखने की बात की जा रही है। उम्मीद है कि बसों का संचालन पुराने डिपो परिसर से ही किया जाएगा। जीराबस्त वर्कशाप से बसें आकर वहीं लगेंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed