{"_id":"5d3b4b9f8ebc3e6ce64e43b8","slug":"bicycling-rally-felicitates-martyrs-ballia-news-vns475075497","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रैली निकाल एनसीसी जवानों ने शहीदों को किया नमन..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रैली निकाल एनसीसी जवानों ने शहीदों को किया नमन..
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों को झंडी दिखाकर किया गया रवाना।
- फोटो : BALLIA
साइकिल रैली निकाल एनसीसी जवानों ने शहीदों को किया नमन
बलिया। कारगिल के 20 वें विजय दिवस पर एनसीसी 90/93 बटालियन ने शुक्रवार को साइकिल रैली निकाली वीर शहीदों को नमन करते हुए शहीदों के सम्मान में लोगों के अंदर जागरूकता फैलाने की कोशिश की। आमजन इस बात को महसूस कर सके कि अमनचैन से घरों मे रहने का जो सौभाग्य प्राप्त है, उसके लिये इन वीर सपूतों की शहादत है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है उनके प्रति अपनी श्रद्घा समर्पित कर इस गाथा को अपने नई पीढ़ी में समावेश करें। देश पर नजर उठाने वाले विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब देते है। इसके पूर्व रैली को लेफ्ट कर्नल एसएन राय साहब ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सूबेदार मेजर नारायण ब्रह्मा, सूबेदार मेजर देव बहादुर आदि मौजूद रहे।
जूनियर डिवीजन कैडेटों की भर्ती आरम्भ : बलिया। नगर के टाउन इंटर कालेज परिसर में शुक्रवार को 90 यूपी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल डीबी राना के नेतृत्व में जूनियर डिवीजन के कैडेटों की भर्ती आरम्भ किया गया। जो एक अगस्त तक चलेगा। इसमें टाउन इंटर कालेज व राजकीय इंटर कालेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों का चयन लम्बाई, शारीरिक दक्षता, मेडिकल, लिखित परीक्षा के साथ ही दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। इस मौके पर सूबेदार मेजर देव बहादुर गुरुंग, एएनओ स्नेह प्रकाश श्रीवास्तव, कुमार बृजेश, नायक सूबेदार विनोद कुमार, एचएम विक्रम सिंह, राजेश कुमार, ख्ड़क बहादुर आदि मौजूद रहे।