{"_id":"57657ddd4f1c1be53811d5b9","slug":"bicycle-find-workers-face-bloom","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकल पाकर मजदूरों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकल पाकर मजदूरों के चेहरे खिले
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
मंडी समिति में मजदूर महिलाओं को सायकल देते समाजकल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार का दिन मजदूरों के लिए एक नई सौगात लेकर आया। प्रदेश सरकार की ओर से साइकल पाकर मजदूरों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मण्डी समिति परिसर में श्रम विभाग द्वारा आयोजित विशाल शिविर (मेगा कैंप) मेें प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रामगोविन्द चैधरी ने प्रदेश सरकार की ओर से 1676 मजदूरों को साइकल का वितरण किया।
इस दौरान काबीना मंत्री चौधरी ने शिविर में मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहली सरकार है जो मजदूरों के सर्वांगीण विकास के लिए सोचा और उसे मूर्त रूप दिया। मजदूरों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने नियम बनाया है और उनके परिवार के बेहतरी और उत्थान के लिए तमाम योजनाएं लागू किया है। कहा कि जो श्रमिक/मजदूर 100 दिन काम कर लेंगे तो उनका पंजीकरण होता है। पंजीकृत मजदूरों को साईकिल दिया जा रहा है, ताकि उनको अपने घर से कार्यस्थल तक जाने आने में कोई कठिनाई न हो। मजदूरों के कार्यस्थल पर सस्ते भोजन की व्यवस्था की गयी है। उनके बच्चों को भोजन, कपड़ा, किताब, शिक्षा आदि की सुविधा मुहैया करायी जा रही हैै। कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि किसी मजदूर की अकाल मौत होती है तो उसके परिवार को पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी जाती है।
कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों को आवास और उनके बच्चों को शिक्षा, बीमा आदि की योजनाएं लागू की है, ताकि मजदूर का बेटा भी बड़ा अधिकारी बन सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि मजदूरों को प्रदेश सरकार की ओर से साइकल मिलना वरदान की तरह है। कहा कि ऐसे मजदूर जो मृतक हैं उनकी जगह उनके परिवार के आश्रित को सवा लाख का चेक भी दिया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि समाज कल्याण मंत्री के प्रेरणा से ही यह विशाल शिविर आयोजित हो सका है। उन्होंने शिविर के बेहतर इंतजाम के लिए जिलाधिकारी की टीम को बधाई भी दी। संचालन परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, सीडीओ के.बालाजी, एडीएम बच्चालाल, नपा चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता भी मौजूद रहे।