{"_id":"6afc8f1507994ec2f60da900","slug":"bhumi-pujan-performed-for-the-dadri-mela-ballia-news-c-190-1-bal1002-177375-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ददरी मेले का हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ददरी मेले का हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
ददरी मेला के नंदी ग्राम में मेला के लिए भूमि पूजन करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह साथ में नपा अ
ऐतिहासिक ददरी मेला का मंगलवार को विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने अपने हाथों से पूजन-अर्चन करने के बाद मेले का भ्रमण किया। कहा कि ददरी मेले के आयोजन की दिशा में पहल तेज हो गई है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि ददरी मेला धार्मिक मान्यताओं और प्राचीन परंपराओं से जुड़ा हुआ है। मेले की परंपरा लगभग पांच हजार ईसा पूर्व से चली आ रही है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के रूप में प्रसिद्ध बलिया का ददरी मेला इस बार नए उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, महिला आयोग के सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, सभासद सुमित मिश्रा, ददन यादव, पूर्व सभासद अजय सिंह, संजय पांडेय, व्यापारी नेता अनिल वर्मा, तेजा सिंह, अंजनी लाल चौबे आदि मौजूद थे।
मीना बाजार से पशु बाजार तक आकर्षण
ददरी मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि व्यापार, लोक संस्कृति और सामाजिक मेल-मिलाप का भी बड़ा केंद्र रहा है। खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए यह बाजार विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। नपा चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने कहा कि ददरी मेला बलिया की केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यहां की आस्था, संस्कृति, व्यापार और ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक है।
विज्ञापन
ददरी मेले को स्थायी पहचान दिलाने की पहल तेज: दयाशंकर सिंह
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि ददरी मेले को स्थायी स्वरूप देने और इसे सरकारी मेला घोषित कराने की पहल की जा रही है। मेले के लिए स्थायी भूमि चिह्नित कर ली गई है। इस संबंध में चेयरमैन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चा भी हो चुकी है। जल्द ही इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की तैयारी है। मंत्री ने नागरिकों से मेले को सफल बनाने की अपील की।
11 लाख के मेवाड़ी घोड़े देवसरपंच ने खींचा मंत्री का ध्यान
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पशु मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए अलग-अलग नस्लों के घोड़ों को देखा। पशु मेले में तमाम घोड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, लेकिन 11 लाख रुपये के मेवाड़ी नस्ल के घोड़े देवसरपंच ने विशेष रूप से सबका ध्यान खींचा। पशु मेले में छह लाख के घोड़े भी आकर्षण का केंद्र रहे।