{"_id":"62d5974946aa5f53546bd3d9","slug":"bhrigunagri-became-a-bomb-bomb-echoed-har-har-mahadev-ballia-news-vns6647030185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम हुई भृगुनगरी, गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम हुई भृगुनगरी, गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज परिसर में शहीद मंगल पांडेय के जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित चित्रकला प्रतिय?
- फोटो : BALLIA
बलिया। सावन के पहले सोमवार बाबा भृगु की नगरी पूरी तरह शिवमय हो गई। बाबा बालेश्वर मंदिर, कैलाशधाम, कदम चौराहा स्थित बालखंडी नाथ मंदिर, भृगु मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी। हर तरफ हर-हर, बम-बम का घोष गूंजता रहा।
बाबा बालेश्वर मंदिर से रामलीला मैदान चौराहा और दूसरी तरफ जापलिनगंज मार्ग श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मंदिर के गेट से लेकर बाहर कतार लगवाने व श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की व्यवस्था में लगे रहे।
रसड़ा के बाबा लखनेश्वर महादेव मंदिर में आधी रात से श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी थी। तमसा में स्नान करने के बाद लोगों ने बाबा का जलाभिषेक किया। यहां श्रीहरि विष्णु भगवान मंदिर में जाकर दर्शन किाय। महंत दीनदयाल दास उर्फ बालक बाबा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कर आशीर्वचन प्रदान की। श्रीनाथ बाबा मठ स्थित शिवालयों के साथ क्षेत्र के अन्य शिवालयों पर भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बांसडीहरोड के क्षेत्र के बाबा बालखंडी नाथ मंदिर दिउली व छितेश्वर नाथ में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
चिलकहर क्षेत्र के बाबा तिलेश्वर नाथ धाम कुकुरहा पर बलिया से भी कांवरियों का जत्था गंगाजल लेकर सुबह होते ही पहुंचा और बोल बम के जयकारे के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। नरांव स्थित शिव मंदिर, श्री शिवशक्ति चारों धाम मंदिर, योगीडीह बुढऊ पर भी सुबह से ही पूजन अर्चन करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। कुरेजी स्थित बाबा दिलेश्वर नाथ मंदिर पर भी भारी भीड़ रही। बेल्थरारोड क्षेत्र के मानस मंदिर, बिचला पोखरा स्थित शिव मंदिर, बस स्टेशन, महुआतर, तुर्तीपार, सोनाडीह, गुलौरा- मठिया, बेल्थरा बाजार, हल्दीरामपुर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। मधुबनी-दया छपरा मार्ग स्थित जालंधर बाबा शिव मंदिर पर भोर के चार बजे से शाम तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।
सिकंदरपुर क्षेत्र केडुहा बिहरा स्थित नागेश्चरनाथ मंदिर, कस्बा के चतुर्भुज नाथ मंदिर, चक्खान शिव मंदिर, कटघरा शिव मंदिर, नवरतनपुर शिव मंदिर, गौरी शिव मंदिर, जजौली, हुसैनपुर, बघुडी, मालदह, कठोड़ा शिव मंदिर, आदमपुर शिव मंदिर, के अलावा क्षेत्र में स्थित सभी शिवालयों एवं मन्दिरों पर भोर से ही भगवान भोलेनाथ के पूजन अर्चन के लिए महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। द्वाबा क्षेत्र का देवघर (बाबा धाम ) कहे जाने वाले नरहरि धाम स्थित नरहरि मठ सहित पर क्षेत्र सहित बिहार राज्य के सारण व सिवान जनपद के श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने मठ में लगे मेले का आनंद लिया गया। वहीं, बाबा सेवादास के मंदिर सिताबदियारा, टोला डोमन राय के, कर्ण छपरा, टोला फकरु राय, लक्ष्मण छपरा, शोभा छपरा, सुकरौली, धतुरी टोला, सेवक टोला, प्रीतम छपरा, मठ योगेंद्र गिरि ,चांददीयर, टोला फतेह राय के आदि शिव मंदिरों पर भोर से ही श्रद्धालु जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया। गड़वार कस्बा के शिवशक्ति मंदिर, श्री जंगली बाबा धाम मंदिर सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों में स्थित शिवालय में भोर से ही शिव भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सावन माह के पहले सोमवारी पर्व पर नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन के लिए लगी महिला?- फोटो : BALLIA

सावन माह के पहले सोमवारी पर्व पर पूजन-अर्चन करते वापस निकलते श्रद्धालु।- फोटो : BALLIA