फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhrigunagari resounded with the shouts of Har Har Mahadev

Ballia News: हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हुई भृगुनगरी

Mon, 14 Aug 2023 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bhrigunagari resounded with the shouts of Har Har Mahadev
बलिया। सावन में छठे सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए शिवालयों में भोर से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा भृगु की धरती हर-हर महादेव व बम-बम से गुंजायमान हो गई।
विज्ञापन

शहर के बाबा बालेश्वर नाथ, कैलाश धाम सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जिले के विभिन्न शिवालयों में भांग, धतूरा, बेलपत्र के साथ देवाधिदेव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। अधिक मास की शिवरात्रि व चार विशेष योग बनने के कारण दोगुना फल की प्राप्ति के लिए श्रद्धालुओं ने व्रत और रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

अन्य दिनों की अपेक्षा शिवालयों में भीड़ ज्यादा होने से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। सादे वेश व वर्दी में पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहे। मंदिरों में भजन पूजन का क्रम देर रात तक चलता रहा। नगर से सटे देवकली गांव स्थित देवकलेश्वर मंदिर, नगरी स्थित नटकेश्वर मंदिर, मुबारपुर स्थित बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितेश्वरनाथ, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, असेगा के शोकहरण नाथ, कारो के कामेश्वरनाथ, कोटवा के बाबा मुक्तिनाथ, श्रीनाथ और लखनेश्वर डीह, बड़सरी स्थित अवनीनाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, व्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवां स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवभूतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित भुटेश्वर व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, चंदन, फूल-माला, प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया।
मधुबनी दयाछपरा मार्ग स्थिति जालंधर बाबा शिवमंदिर पर भोर के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं से कई बार मधुबनी दयाछपरा मार्ग अवरुद्ध हो गया।




देशभक्ति के रंग में रंगा बाबा दरबार
बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। तिरंगे कलर की भव्य सजावट की गई थी। रंगबिरंगी लाइटों से सजा बाबा दरबार देशभक्ति से सराबोर दिखा। शृंगार आरती पर बाबा की सजावट भी तिरंगा कलर में हुई थी। महादेव से लेकर भक्त तक आजादी के रंग में लीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed