फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhrigu Corridor to be built over 10,520 square meters at a cost of 100 crore

Ballia News: 10,520 वर्ग मीटर में 100 करोड़ से बनेगा भृगु कॉरिडोर

Sun, 13 Sep 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bhrigu Corridor to be built over 10,520 square meters at a cost of 100 crore
नगर के भृगु आश्रम ​स्थित भृगु मंदिर।संवाद
बलिया। पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के केंद्र महर्षि भृगु मंदिर की तस्वीर अब बदलने जा रही है। शहर में करीब 10,520 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भृगु कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। करीब 100 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के जरिये महर्षि भृगु मंदिर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ ही इसे गंगा तट और ऐतिहासिक ददरी मेला क्षेत्र से सीधे जोड़ा जाएगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रविवार की सुबह 11 बजे मंदिर परिसर में विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च में परियोजना को मंजूरी दी थी। परियोजना का निर्माण पर्यटन विभाग कराएगा। प्रथम चरण के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें मुख्य प्रवेश द्वार समेत विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों पर 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। शासन से 10 करोड़ रुपये जारी भी हो चुके हैं। परियोजना के तहत करीब 4.67 करोड़ रुपये परिसंपत्तियों के अधिग्रहण पर खर्च होने का अनुमान है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि भृगु काॅरिडोर बलिया की धार्मिक और पर्यटन पहचान को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। रविवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह इस काॅरिडोर का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed