फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bharat band

बेअसर रहा भारत बंद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठी

Tue, 08 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
bharat band
किसान आंदोलन के समर्थन भारत बंद के दौरान रसड़ा कस्बा स्थित प्यारेलाल चौराहा पर सड़क जाम कर प्रदर? - फोटो : BALLIA
बलिया। किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को घोषित बंद जिले में बेअसर रहा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों में प्रतिदिन की भांति दुकानें खुली रहीं और वाहनों का आवागमन जारी रहा। सपा नेता सुबह बंद के समर्थन में निकले तो उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर किया। जबकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष को घर से ही उठा लिया गया था। यूथ कांग्रेस के नेता जैनेंद्र पांडेय और कार्यकर्ताओं की पिटाई हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जैनेंद्र पांडेय मिंटू के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का पुतला दहन का प्रयास किया। पुतला छीनने को लेकर पुलिस से कांग्रेसजनों की झड़प भी हुई। इस दौरान कोतवाल विपिन सिंह ने जैनेंद्र पांडेय को पीट दिया और पुलिस वालों ने पुतला छीनकर कार्यकर्ताओं को लाठी भांज कर भगा दिया। पुलिस ने शिव प्रताप ओझा, फूलबदन तिवारी, सत्यम तिवारी, अबुल फैज, यश मिश्रा, बंटी को गिरफ्तार कर लिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में सुबह आठ बजे बंद के समर्थन में कार्यकर्ता निकले तो पुलिस ने उन्हें रोका और सभी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। इसके बाद सपा के वरिष्ठ नेता पुर्व मंत्री नारद राय, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, राजन कन्नौजिया, पूर्व विधायक मंजू सिंह, मृत्युंजय त्रिपाठी, बंशीधर यादव, सुभाष यादव, कुबेर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, डॉ. विश्राम यादव, विनिता सिंह सोनी पूरे दिन कोतवाली में नजरबंद रहे। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ जो काला कानून पास किया है, उसे तत्काल वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने किसानों के बुरे दिन लाने के लिए ही काला कानून पास कराया है। मनियर : भारत बंद के समर्थन में सामाजिक न्याय मोर्चा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने खंड विकास अधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। वहीं, कृषि बिल की प्रति को जलाकर विरोध भी जताया। इस दौरान सुरेश चौहान ,मदन सचेस ,दिनेश राजभर, मनजय, नवनीत,कमलेश,चंद्रप्रकाश, कृष्ण कुमार, हरिंद्र सिंह, कुंदन,अजित कुमार मौजूद रहे। सुखपुरा : किसान संगठन एवं विपक्षी पार्टियों के किसान बिल के विरोध में मंगलवार को भारत बंद का असर नहीं दिखा। आम दिनों की तरह सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे। बेल्थरारोड : भारत बंद का बेल्थरा रोड में कोई असर नहीं रहा। रोज की तरह व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे। सरकारी कार्यालयों में भी सरकारी कामकाज होता रहा। पुलिस बल ने नगर भ्रमण किया और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत विभिन्न स्थानों पर मौजूूद रहे। रतसर : कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों के समर्थन में विपक्षी दलों के मंगलवार को भारत बंद का असर क्षेत्र में नही रहा। रोज की तरह बाजार खुले और चहल पहल रही। यातायात सुचारू रहा और स्कूल कालेज खुले रहे। लालगंज: भारत बंद का असर क्षेत्र में बिल्कुल नहीं रहा। दोकटी बाजार, लालगंज बाजार, भुआल छपरा चट्टी आदि पर पूर्व की भांति दुकानें खुली रहीं और पुलिस की गाड़ियां चक्रमण करती रहीं। बैरिया : विधानसभा क्षेत्र में बंद का आह्वान बेअसर रहा। क्षेत्र के सभी बाजारों के सभी दुकानें खुली रहीं। सड़कों पर रोज की तरह वाहनों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

कोट
घर से ही उठा लिए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष
बलिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय को भोर में ही पुलिस ने उनके घर से उठा लिया। पांडेय ने बताया कि भोर में ही सिटी मजिस्ट्रेट और शहर कोतवाल उनके घर पहुंचे और उन्हें दिनभर नजरबंद रखा गया। कहा कि सरकार ने बहुत ही सुनियोजित तरीके से इस शांतिपूर्ण आंदोलन को विफल करने का प्रयास किया है। सरकार का ये प्रयास यह बताने के लिए काफी है कि उन्हें आंदोलन के सफल होने का डर था, इसलिए महत्वर्पूण लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और जो बंद के समर्थन में निकले उनपर लाठियां बरसाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed