फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhagalpur bridge will open for light vehicles from today

आज से हल्के वाहनों के लिए खुलेगा भागलपुर पुल

Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bhagalpur bridge will open for light vehicles from today
बेल्थरारोड। बलिया को देवरिया व बिहार से जोड़ने वाली सरयू नदी पर बने भागलपुर पुल पर वाहनों का आवागमन पांच मई को दोपहर बाद शुरू होगा। परियोजना प्रबंधक के अनुसार इस दौरान सिर्फ कार व बाइक को ही पुल से आवागमन की छूट होगी। बुधवार को पुल की स्थिति देखते हुए फिलहाल उनके इस दावे पर सहसा विश्वास करना मुश्किल प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

सेतु निर्माण निगम देवरिया के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को दोपहर के बाद छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। देवरिया व बिहार से बलिया को जोड़ने वाली भागलपुर पुल मरम्मत के नाम पर पिछले चार माह से बड़े वाहनों के लिए बंद है। मरम्मत के लिए 24 अप्रैल से पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। पुल से केवल पदयात्री ही जा सकते थे। एक तरफ भीषण गर्मी और उस पर पैदल चलना लोगों के लिए कठिन साबित हो रहा है। बूढ़े, महिला, बच्चों व दिव्यांगों का बुरा हाल है। पुल पर आवागमन बंद होने से लोग मऊ जिले के दुबारी से बरहज होते हुए देवरिया जाने को मजबूर हैं। इस प्रकार ज्यादा दूरी तय करने से उनकी जेब पर काफी असर पड़ रहा है। बुधवार की शाम को पुल के निरीक्षण के दौरान पुल की स्थिति देखने के बाद अभी ऐसा नहीं लगा कि वह गुरुवार की दोपहर वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि भारी वाहनों को आवागमन के लिए दो-तीन दिन का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed