फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Being married to her in-laws, the married woman gave her life

ससुरालीजनों से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 19 Mar 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Being married to her in-laws, the married woman gave her life
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी गांव में बृहस्पतिवार शाम एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि विवाहिता ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान थी। मृतका के पिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बहेरी गांव निवासी डा. खुर्शीद ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री एरमगुल (25) का निकाह दिसंबर 2019 में लखनऊ के कल्याणपुरम निवासी अशहद के साथ किया था। इस दौरान हैसियत के हिसाब से खर्च किया था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 15 दिन के लिए बेटी की विदाई करवा कर नवंबर 2021 में घर लेकर आया। उसके बाद से वापस पहुंचाने की बात जब भी की जाती, ससुराल वाले टाल जाते। धीरे-धीरे चार माह बीत गए। बृहस्पतिवार शाम बेटी और दामाद आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान दामाद ने उसे मरने के लिए उकसा दिया। पति के उकसावे में आकर बेटी ने जान दे दी। डा. खुर्शीद ने पति, सास, ससुर, ननद, जेठ व जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed