{"_id":"693dc3c14b7cdccccc073871","slug":"been-pleading-for-three-years-ballia-news-c-190-1-ana1001-153814-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तीन साल से लगा रहे गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तीन साल से लगा रहे गुहार
विज्ञापन
नगरा थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते एसआई उमाशंकर।संवाद
बलिया। जिले के 22 थाना पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। राजस्व व पुलिस के संयुक्त अधिकारियों ने फरियादियों की समस्या सुनी व निपटारा किया। जिन मामलों का निपटारा नहीं को सका, उसमें टीम गठित कर मौके पर जाकर निपटारे के निर्देश दिए। कुल 80 प्रार्थना पत्र आए, 13 शिकायतों का मौके पर निपटारा हुआ।
नरहीं थाने में चार मामले आए, जिसमें से एक का भी निपटारा नहीं किया जा सका। पिपरा कलां गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि गांव में खाली जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया है। जमीन से अतिक्रमण हटाने व पैमाइश के लिए तीन साल से तहसील से लेकर थाने का चक्कर काट रहा हूं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है न जमीन की पैमाइश हो रही है।
सोंहाव गांव निवासी जिऊत यादव ने बताया कि मैं अपनी जमीन के पैमाइश के लिए एक साल में तहसील से लगाय थाने का चक्कर काट रहा हूं। सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। नरहीं थानाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुल चार मामले आए सभी जमीन से जुड़े थे। राजस्व टीम को सौंप दिए गए हैं। इस मौके पर कानूनगो नरेंद्र बहादुर सिंह, राकेश शर्मा, राम सिंगार सहित लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर : पकड़ी थाना समाधान दिवस में तीन प्रकरण सामने आए। एक मामले का मौके पर ही आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कर दिया गया। एसआईआर के कारण समाधान दिवस में राजस्व के सक्षम अधिकारी उपस्थित नहीं हो सके और केवल हल्का लेखपाल ही मौजूद रहे। पकड़ी थाना प्रभारी लालमणि सरोज ने बताया कि समाधान दिवस में आए तीन मामलों में से एक का निस्तारण मौके पर कर दिया गया है, जबकि शेष मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
बैरिया : थाना समाधान दिवस में 12 मामले आए सभी भूमि विवाद से संबंधित थे। चार मामलों का निस्तारण किया गया। शेष आठ मामलों को कर्रवाई हेतु संबंधित कर्मचारियों, अधिकारियों को निस्तारण के लिए शिकायती पत्र निर्गत किया गया।
दुबे छपरा निवासी वासुदेव सिंह ने अपने जमीन में खड़े हरे पेड़ को एक व्यक्ति पर काटने का आरोप लगाया, और कार्रवाई की मांग की। दलजीत टोला निवासी बालेश्वर यादव ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर सार्वजनिक रास्ता बंद कर देने का आरोप लगाया। जगदेवा निवासी कन्हैया यादव, उपाध्यापुर निवासी शिवजी यादव, बीवी टोला निवासी वीरेंद्र वर्मा सहित अन्य फरियादियों ने भी भूमि विवाद का शिकायती पत्र थाना सामान दिवस पर प्रस्तुत किया। इंस्पेक्टर क्राइम अशोक दत्त त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
नगरा : थाना समाधान दिवस में राजस्व के कुल पांच मामले आये। एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। राजस्व टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने की बात कही गई। उपनिरीक्षक उमाशंकर, अखिलेश्वर, राजकुमार, छोटेलाल समेत राजस्व की टीम मौजूद रहे।
चिलकहर: गड़वार थाना पर थाना समाधान दिवस पर पांच मामले आए। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया जिसमें दो मामले पुलिस से संबंधित थे जिसे मौके पर आपसी सामंजस्य से ही निस्तारण किया गया। तीन मामले राज्यों से संबंधित थे, जिसमें राजस्व टीम और पुलिस टीम को गठित कर मौके पर रवाना कर दिया गया। रतसर चौकी इंचार्ज पवन कुमार, हेड कांस्टेबल भीम प्रजापति, हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव, मुंशी आशीष यादव सहित आदि लोग उपस्थित है।