फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Beds full, even serious patients are being sent home with medicines and advice.

Ballia News: बेड फुल, गंभीर मरीजों को भी दवा और सलाह देकर भेज रहे घर

Fri, 15 Dec 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Beds full, even serious patients are being sent home with medicines and advice.
जिला अस्पताल में मौसम बदलने की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गलन बढ़ने से हाई बीपी, शुगर व सांस की समस्या और ठंड लगने वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इससे इमरजेंसी में बेड कम पड़ रहे रहे हैं। किसी तरह इलाज किया जा रहा है। वहीं, वार्ड में भी बेड फुल होने से जगह नहीं मिल पा रही है। जांच और इलाज के बाद मरीजों को घर के लिए छुट्टी दी जा रही, विशेष परेशानी होने पर अस्पताल आने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोग बुखार, पेट, सिर दर्द, उल्टी, दस्त से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को ओपीडी में 1756 मरीज पहुंचे। इमरजेंसी में 12 घंटे में 125 मरीज पहुंचे, इसमें 50 से 60 मरीज भर्ती वाले थे। इमरजेंसी में सिर्फ 17 बेड है। खाली होने के साथ ही बेड भर जा रहे हैं, जिससे कई मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहा है। इमरजेंसी बेड के लिए परेशान मरीजों को डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी इंजेक्शन व बोतल चढ़ाने के साथ बचाव के उपाय बता कर घर भेज दे रहे हैं। घर जाने पर मरीजों की हालत बिगड़ने पर तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों की भीड़ देख चिकित्सक अलर्ट है। वह तीन से चार बार चक्कर लगाकर मरीजों को थोड़ा आराम मिलने पर घर की छुट्टी या रेफर कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed