फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   B.Ed. TET 2011 candidates await decision

Ballia News: बीएड टीईटी 2011 अभ्यर्थियों को फैसले का इंतजार

Sun, 18 Jan 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
B.Ed. TET 2011 candidates await decision
पंदह। न्याय और रोजगार की आस में बीते 14 वर्षों से संघर्ष कर रहे बीएड टेट 2011 के अभ्यर्थियों की बैठक ब्लॉक पंदह पर हुई। अभ्यर्थियों ने 22 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को लेकर चर्चा की। अभ्यर्थियों ने इसे निर्णायक बताते हुए इंतजार खत्म होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

वरिष्ठ पैरवीकार यशवंत यादव ने कहा कि वर्ष 2011 से टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार के लिए भटक रहे हैं। इस दौरान प्रदेश में कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन अभ्यर्थियों की बेरोजगारी जस की तस बनी रही। मजबूर होकर अभ्यर्थियों को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां 25 जुलाई 2017 को फैसला आया था। हालांकि, स्पष्ट निर्देशों के अभाव में निर्णय का लाभ अभ्यर्थियों को नहीं मिल सका और उनकी परेशानियां और बढ़ गई। दिलीप यादव और रामप्रवेश पासवान ने बताया कि 11 दिसंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने उनसे विस्तृत जानकारी तलब की थी। इसके बाद तीन सुनवाई हो चुकी हैं। अब अगली सुनवाई 22 जनवरी को निर्धारित है। देवेंद्र यादव, हृदयानंद वर्मा, रामप्रवेश, इरशाद अहमद, प्रीतम शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन अजीत कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed