{"_id":"a01458c6832793e73532e249e7c89d8d","slug":"bed-in-the-letters-delivery-charges-of-illegal-collection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश पत्र वितरण में अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश पत्र वितरण में अवैध वसूली का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीशचंद्र महाविद्यालय के बीएड संकाय के छात्रों ने सोमवार को सिटी
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट से मिलकर कालेज में प्रवेश पत्र के वितरण में अवैध वसूली का
आरोप लगाया। डीएम के गैरमौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर उन्होंने
बताया कि प्रवेश पत्र के नाम पर सामान्य विद्यार्थियों से 1550 एवं
आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों से 7550 रुपया वसूला जा रहा है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने प्राचार्य एवं कुलपति से बातचीत कर तत्काल वसूली पर रोक लगाकर प्रवेश पत्र का वितरण कराया। इस बाबत सतीशचंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि बीएड प्रवेश पत्र के लिए अवैध शुल्क वसूली की बात पूरी तरह से गलत है। उन छात्रों से पैसा लिया जा रहा है, जिन्होंने अब तक विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया गया है।
इस मौके पर राकेश कुमार गुप्ता सोनू, अनूप गुप्ता, आशीष प्रताप सिंह, विनोद यादव, अंबुज शुक्ला, पंकज यादव, अनूप सिंह, पवन कुमार, राकेश कुमार, धीरज कुमार, अखिलेश गुप्ता आदि रहे।