फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Became a fake journalist, sought money from a female doctor, arrested

फर्जी पत्रकार बन महिला चिकित्सक से मांगा पैसा, गिरफ्तार

Sun, 24 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Became a fake journalist, sought money from a female doctor, arrested
उधरन बाजार में क्लीनिक चला रही महिला चिकित्सक को धमकाने व पैसे की मांग करने वाला फर्जी पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया। भीमपुरा थाना के उधरन निवासी मीरा यादव बाजार में साक्षी क्लीनिक नाम से प्रैक्टिस करती है। 20 अक्टूबर को एक अपरिचित आदमी ने फोन कर उनसे क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन मांगा। इसके बाद मीरा यादव ने उसे रजिस्ट्रेशन व्हाट्सएप पर भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने अपने को बलिया जिला मुख्यालय का बड़ा पत्रकार बताते हुए तीन हजार रुपये की मांग की। इसके बाद पीड़ित चिकित्सक ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पैसा मांग करने वाले व्यक्ति से पैसा भेजने लिए नम्बर मांग गया। इसके बाद उसने अपने किसी साथी का फोन पे नम्बर दिया। इसके बाद महिला चिकित्सक ने यह सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नम्बर की जांच किया तो वह मऊ जनपद के हलधरपुर के लसरा निवासी जय प्रकाश गोंड निकला। ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को फर्जी पत्रकार को नेवादा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस उसे सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया। जिसके बाद महिला चिकित्सक के परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed