फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Beautification of Ballia Railway Station being done with 12 crores

12 करोड़ से हो रहा बलिया रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण

Tue, 18 Oct 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Beautification of Ballia Railway Station being done with 12 crores
बैरिया। बलिया रेलवे स्टेशन भवन के सुंदरीकरण का कार्य 12 करोड़ की लागत से हो रहा है। स्टेशन की दीवारों पर संगमरमर के पत्थर लगाए जा रहे हैं। इससे रंग-रोगन की समस्या नहीं रहेगी। दीवारों पर राजस्थान के लाल रंग के संगमरमर के पत्थर लग जाने के बाद दीवारों के गन्दा होने पर उसकी धुलाई मात्र से ही दीवारों में चमक आ जाएगी। सांसद मंगलवार को सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलवे वराणसी-बलिया-छपरा रेलखंड पर विकास कार्यो को गति देने में लगा हुआ है। सुरेमनपुर व चितबड़ागांव स्टेशन का सुंदरीकरण प्रस्तावित है यहां भी जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। सांसद मस्त ने कहा कि आर्सेनिक प्रभावित गांवों में गंगा का पानी फिल्टर करके पाइप लाइन के माध्यम से गांवों में आपूर्ति करने की योजना को जलशक्ति मंत्रालय ने मंजूरी दी है अगले महीने जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे। कहा कि रेलवे ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द मांझी में सरयू नदी पर निर्माणाधीन रेलवे पुल का काम पूरा कराए ताकि अप्रैल 2023 में इस पुल से ट्रेनों का आवागमन होने लगे। छपरा व औडि़हार के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य लगभग पूरा होने की कगार पर है। पुल बन जाने के बाद दूसरी लाइन पर भी ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा जिससे क्रासिंग की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed