फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   beat up the bridesmaids playing favorite song on DJ youth killed in ballia

बलियाः  डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर बरातियों से मारपीट, युवक की मौत,  दो को पुलिस ने लिया हिरासत में 

Wed, 24 Nov 2021 07:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Nov 2021 07:09 PM IST
सार

बलिया के एक गांव में मंगलवार की रात बरात आई थी। इस दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर बरातियों से मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक की जान चली गई।
 

विज्ञापन
beat up the bridesmaids playing favorite song on DJ youth killed in ballia
बरात (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के एक गांव में की रात बरात में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बालूपुर के पूरवा कसमापुर निवासी वीरबल राम की बेटी की शादी मंगलवार को थी। बरात में डीजे बज रहा था। रात करीब 11 बजे के आसपास मनियर क्षेत्र के चंदायर गांव निवासी अर्जुन राम ने अपनी पसंद का गाना बजाने के लिए कहा जिसका बरातियों ने विरोध किया।
विज्ञापन


इस बात को लेकर पहले कहासुनी फिर मारपीट हो गई। इसमें मिट्ठू राम (56) पुत्र दीप राम, विनोद (24), संतोष (30), शमशेर (22) व श्यामदेव (20) पुत्रगण मिट्ठू राम घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को सीएचसी खेजुरी ले गए जहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो भाग निकले

ग्रामीणों ने अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। घटना के बाद खेजुरी, सिकंदरपुर व मनियर की पुलिस मौके पर पहुंची तो अधिकांश लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता मिट्ठू राम की तहरीर पर खेजुरी पुलिस ने बलवा व हत्या समेत अन्य धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष खेजुरी अखिलेश कुमार ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed