फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Be thankful to bow down to Mars

कृतज्ञ हो किया मंगल को नमन

Sun, 09 Apr 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 09 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जंगे आजादी के महानायक शहीद मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट ने झंडोत्तलन एवं राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि मंगल पांडेय भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने 1857 में सोए भारत को जगाया। उन्होंने ही देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की लौ जलाई परिणामस्वरूप 1947 में अंग्रेज को भारत छोड़ कर जाने को विवश कर दिया। शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में राजनीति में आम भारतीय को अमर शहीद मंगल पांडेय की बलिदान को सहेजने की जरूरत है। ताकि समृद्ध एवं सशक्त लोकतांत्रिक भारत में आजादी के सपने समाहित हो सके। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर तथा भृगु बाबा शिक्षण संस्थान सहित अन्य विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. विश्राम यादव, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, ददन यादव, अजीत वर्मा, रामजी गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, शिवकुमार मिश्र, सियाराम यादव, मुन्ना पांडेय, संतोष तिवारी, अमर नाथ मिश्र, ओमप्रकाश पांडेय, परमात्मा पांडेय, शिवानंद ओझा, केके पाठक, श्याम नारायण पांडेय, बब्बन विद्यार्थी, रणजीत सिंह, अख्तर अली, संजीव कुमार डंपू, बब्बन विद्यार्थी, रोशन जायसवाल, व्यास गोंड, राकेश चौबे, छोटे पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्मारक के मंत्री राजकुमार पांडेय ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed