फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BBA courses started in JNCU from this session, admission started

Ballia News: इस सत्र से जेएनसीयू में शुरू हुआ बीबीए कार्स, प्रवेश शुरू

Sat, 02 Sep 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
BBA courses started in JNCU from this session, admission started
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 28 पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होती है। अब रोजगारपरक पाठ्यक्रम बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) कोर्स शुरू किया गया है। नवीन सत्र 2023-24 के लिए एक सितंबर से बीबीए में प्रवेश शुरू हो गया है। इस पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें हैं। उक्त बातें कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बताईं। वीसी ने कहा कि यदि कोई विद्यार्थी एक वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा कर पढ़ाई छोड़ता है तो सर्टिफिकेट, यदि दो वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा कर पढ़ाई छोड़ता है तो उसे डिप्लोमा, यदि तीन वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा कर पढ़ाई छोड़ता है तो उसे ग्रेजुएशन की डिग्री दी जाएगी। पाठ्यक्रम की पूरी अवधि चार साल पूरा करने के पश्चात दी जाएगी। बीच में पाठ्यक्रम छोड़ने वाला विद्यार्थी चाहे तो कुछ समय बाद भी अपना शेष पाठ्यक्रम पूरा कर सकता है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अतिशीघ्र परिसर में एमबीए पाठ्यक्रम भी आरंभ करेगा।
विज्ञापन

000
एनजीटी से मिली भवन निर्माण की स्वीकृति

विश्वविद्यालय परिसर के भवनों के निर्माण के लिए एनजीटी द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है। प्रो. संदीप गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर से प्रयत्न किए जा रहे हैं। अतिशीघ्र विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 12 जुलाई को एनजीटी कोर्ट में विश्वविद्यालय ने अपना पक्ष रखा। इसके बाद डीएम की अगुवाई में मानीटरिंग टीम की निगरानी में भवन निर्माण का निर्देश मिला है। परिसर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की 100 छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण पूर्ण होने वाला है। शीघ्र कार्यदायी संस्था से इसका हस्तांतरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed