फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   barish se block parisar me bhara pani

भीषण बारिश से ब्लॉक परिसर में भरा पानी

Mon, 26 Sep 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 26 Sep 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
barish se block parisar me bhara pani
पानी भ्‍ारा
शनिवार को तेज बारिश से खेत और घर का आंगन जलमग्र होने के साथ ही पूरा ब्लॉक परिसर पानी से लबालब हो जाने के कारण कई सरकारी संस्थान का संचालन ठप हो गया है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने महकमे के उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। बावजूद ब्लॉक परिसर से पानी निकासी का कोई माकूल इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

 


विकास खंड की दुर्दशा की बात करें तो पानी के कारण विकास खंड में रहने वाले कर्मचारी यात्री शेड पर रहने को विवश है। वहीं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पानी घुस जाने के कारण मरीज स्वास्थ्य लाभ से वंचित रह रहे हैं। डाक्टर तथा नर्स ड्यूटी पर आ रहे हैं। लेकिन काम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं एएनएम सेंटर पर पानी लग जाने के कारण गर्भवती महिलाओं को 14 से 15 किमी की दूरी तय कर जिला अस्पताल आना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 

समय के साथ-साथ फिजूल खर्च भी हो रहा है। पूर्व प्रधान जलालुद्दीन खां ने बताया कि इस समस्या को जिला के आलाधिकारियों को कई बार लिखित सूचना दे दी गई है। लेकिन अभी तक पानी निकासी का ठोस हल नहीं निकल पाया है। वहीं कांग्रेस के जिला महासचिव कन्हैया पांडेय ने बताया कि तत्काल पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रामाशीष ने बताया कि समस्या का समाधान जल्द ही होगा। उपर के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। पंपिंग सेट लगाकर पानी की निकासी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed