{"_id":"57f132a74f1c1bd31c5746b8","slug":"bapu-shastri-did-bow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू-शास्त्री को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू-शास्त्री को किया नमन
ballia
Updated Sun, 02 Oct 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
गांधी आश्रम भवन पर चरखा काटती सेनानी राधिका मिश्र।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रविवार को नगर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान झंडारोहण कर दोनों विभूतियों को नमन किया गया। वीर लोरिक स्टेडियम में रविवार को पद चलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीनियर वर्ग में सुनील कुमार राम प्रथम, अमित चौधरी द्वितीय, मनीष गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल, सेनानी रामविचार पांडेय, राधिका मिश्रा उपस्थित रहीं।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने ध्वजारोहण कर पौधरोपण किया। साथ ही एडीएम, सीआरओ व सिटी मजिस्ट्रेट ने भी पौधे लगाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल, सीआरओ बी.राम, सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल सिंह, सेनानी रामविचार पांडेय, राधिका मिश्रा सहित समस्त कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद रहे। उधर एसपी प्रभाकर चौधरी ने भी पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के साथ ही महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण भी किया। सपा के जिला मुख्यालय पर जिला सचिव छितेश्वर यादव की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। इस मौके पर चंदन यादव, यादवेंद्र सिंह यादव, राणाकुणाल सिंह, इम्तियाज अहमद आदि उपस्थित रहे। कुंवर सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जयंती मनाई गई। जिसमें प्राचार्य डॉ. विश्व प्रकाश मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एनसीसी कैडेटों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर एनसीसी, एनएसएस तथा रोवर्स रेंजर्स के छात्र-छात्राओं ने परिसर की साफ-सफाई की। कार्यक्रम में डॉ. राणा प्रताप सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. फूलबदन सिंह, डॉ. संजय, डॉ. अजय बिहारी पांडेय, डॉ. दिव्या मिश्र, डॉ. सच्चिदानंद, डॉ. हरिशंकर, डॉ. शैलेश पांडेय, डॉ. शशिप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। उप्र उद्योग व्यापार मंडल इकाई के तत्वावधान में गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर व्यापारी नेता अशोक गुप्त, सुनील गुप्त, रविकांत गुप्त आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रविवार को भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक एवं समाजसेवी संगठनों ने साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान गंगा मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गंगा के विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई की। भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्त के नेतृत्व में महावीर घाट स्थित सत्येंद्र बहादुर सिंह के आवास पर महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर बृजनंदन चौबे, संतोष राय, शंभू चौरसिया, लालबाबू सिंह, आदि रहे। बैरिया में ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम ने सफाई अभियान चलाया। रानीगंज युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्त के नेतृत्व में कोटवां ग्राम पंचायत में व्यापारियों ने साफ-सफाई की।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने भी बैरिया में साफ-सफाई की। इसमें समाजसेवियों ने सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रसड़ा गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा के सामने युवा शक्ति के तत्वावधान में केक काटा गया। इस मौके पर युवा शक्ति के अध्यक्ष रोशनी अग्रवाल, राजेश कुमार, सुनील साहू आदि रहे। नगर पालिका अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने नगरपालिका कार्यालय पर झंडारोहण कर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिरोजपुर प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक धीरज गुप्ता ने झंडारोहण किया। लालगंज में ग्राम प्रधान मुरारपट्टी दयाशंकर पाठक व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हृदयपुर अजय राम ने संयुक्त रूप से सफाई की। रामगढ़ में आइडियल इंग्लिश स्कूल गंगापुर पर गांधी जयंती पर बचों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रबंधक राम सेवक पांडेय, अलका चौबे, एकता मिश्रा, पिंकी सोनू आदि मौजूद रहे। खेजुरी के बड़ा गांव में भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने झंडारोहण किया। विजय शंकर दूबे, गब्बर शुक्ल, राजेश सिंह, शिवजी गुप्त आदि रहे।