फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   baloo ki bori bachaegi gaon?

बालू की बोरियों से बचेगा से जगदीशपुर भुसौला!

Fri, 08 Jul 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 08 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
baloo ki bori bachaegi gaon?
- फोटो : amarujala
दोकटी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भुसौला और दामोदरपुर गांव के पास गंगा से कटान शुरू हो गया है। गांव को कटान से बचाने के लिए सिंचाई विभाग के बाढ़ प्रखंड ने बोरी में बालू भरकर ठोकर बनाना शुरू कर दिया है। लेकिन लोग विभाग की इस कवायद से संतुष्ट नहीं हैं और इसे महज औपचारिकता मान रहे हैं।
विज्ञापन



क्षेत्र के जगदीशपुर भुसौला और दामोदरपुर गांव को कटान से बचाने के लिये सिंचाई विभाग ने पिछले साल की तरह ही इस साल भी गंगा के बढ़ाव के साथ ही कटानरोधी कार्य शुरू कर दिया है। इस क्रम में विभाग सती घाट पर पंद्रह जगहों पर बोरियों में बालू भरकर स्परनुमा बना रहा है, ताकि गंगा की तेज धाराओं से कटान को रोका जा सके। गंगा अभी गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर है।
विज्ञापन



भाजपा के पूर्व मुरलीछपरा मंडल अध्यक्ष मुटन राय ने कहा कि विभाग लूटखसोट के लिए यह करा रहा है। इससे कटान नहीं रुकने वाला नहीं है। वहीं जगदीशपुर गांव के निवासी मुन्नी पाण्डेय नरदरा निवासी बंसरोपन कुँवर आदि का कहना है कि इस तरह बालू भरी बोरियों से गांव को कटान से नहीं बचाया जा सकता। ऐसा हर वर्ष होता बावजूद कटान नहीं रुकती। कटान पीड़ितों ने एक बार नहीं बल्कि दर्जनों बार विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों से स्थायी कटानरोधी उपाय की की गुहार लगाई। लेकिन अधिकारी अपने हिसाब से कार्य कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed