फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Balloon hospital deflates, becomes showpiece

Ballia News: बैलून अस्पताल की हवा निकली, बना शोपीस

Wed, 05 Apr 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Balloon hospital deflates, becomes showpiece
बलिया। कोविड काल के दौरान फेफना सीएचसी पर संक्रमित मरीजों को भर्ती के लिए विदेशी सहयोग से खुला 100 बेड का वातानुकूलित कोविड बैलून अस्पताल की हवा निकल चुकी है। यहां के बेड, एसी सहित अन्य मेडिकल उपकरण को प्रशासन ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व इब्राहिमपट्टी अस्पताल भेज दिया है। वर्ष 2021 में करोड़ों की लागत में अमेरिकी संस्थान द्वारा इसे मात्र 28 दिन में बनाया गया था। इसमें दो ओपीडी, सात बेड का इमरजेंसी कक्ष, सौ बेड सहित कुल पांच वार्ड व 10 वेंटिलेटर थे। पूरा अस्पताल एयर कंडीशन व सभी बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा से युक्त था। पूरे देश में इस तरह के सात अस्पताल थे। आज यह खंडहर बना हुआ हैं। बगल में स्थित 70 बेड का अस्पताल का आक्सीजन प्लांट भी पैनल में खराबी आने से शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में जिला अस्पताल में बच्चों को इलाज के लिए बना पीकू वार्ड का आक्सीजन प्लांट उद्घाटन के तीन वर्ष बाद भी तकनीकी खराबी से शोपीस बना है। स्वास्थ्य विभाग ने उच्चाधिकारियों के दबाव के कारण खराब प्लांट को ही हैंडओवर कर लिया गया था। जिला व महिला अस्पताल को छोड़ दे तो अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आक्सीजन प्लांट न चलने के कारण शोपीस बने हुए हैं। एक बार फिर कोविड संक्रमण की आहट व शासन की सख्ती से जिला अस्पताल से लगायत सभी सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित अन्य संसाधन को दुरुस्त किए जा रहे हैं। जिन केंद्रो पर अभी सुविधाएं नहीं हैं, वहां अतरिक्त बेड सहित अन्य व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

12 अप्रैल को होगा मॉक ड्रिल
बलिया। शासन के निर्देश पर 12 अप्रैल को अस्पतालों में मॉकड्रिल कर कोविड संक्रमण से बचाव की व्यवस्थाएं परखी जाएंगी। प्रदेश में लगातार कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं। इससे लोगों में भय बना हुआ है। दूसरी लहर में अस्पतालों में संसाधन के अभाव में काफी संख्या में असमय लोगों मौत हो गई थी। उसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों के सोनबरसा, रेवती, दुबहर, बांसडीह, सिकंदरपुर, सीयर, रसड़ा सहित सभी सीएचसी व पीएचसी पर आक्सीजन प्लांट, कंसन्ट्रेटर, सिलिंडर, अतरिक्त बेड सहित अन्य संसाधन बढ़ाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की आहट को लेकर विभाग सक्रिय है। जिला अस्पताल सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी पीएचसी सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड से बचाव के लिए पहले से लगे संसाधन को दुरूस्त किया जा रहा है। हमारे पास पर्याप्त संसाधन मौजूद है। - डाॅ. जयंत कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed