{"_id":"61573d2a8ebc3e69c76de7d6","slug":"ballia-woman-dies-after-slipping-from-third-floor-went-upstairs-to-throw-garbage-ballia-news-vns61483214","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः तीसरी मंजिल से फिसलकर नीचे गिरी महिला की मौत, कूड़ा फेंकने गई थीं ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः तीसरी मंजिल से फिसलकर नीचे गिरी महिला की मौत, कूड़ा फेंकने गई थीं ऊपर
विज्ञापन
बलिया के रसड़ा स्थित स्टेशन रोड पर शुक्रवार सुबह तीन मंजिला मकान की छत से फिसल कर गिरी एक महिला की मौत हो गई। वहीं नवानगर के मुड़ियापुर गांव स्थित राजभर बस्ती में बृहस्पतिवार की देर रात तेज बारिश के चलते एक मकान अचानक गिर गया।
रसड़ा स्टेशन रोड निवासी संध्या (40) पत्नी अमित कुमार सुबह तीसरी मंजिल पर छत से कूड़ा फेंकने के लिए गई थीं। बरसात में फिसलन के कारण संध्या छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो र्गईं। परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर लेकर चले गए। मृतका के ससुर रमेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। संध्या का एक पुत्र और एक पुत्री है। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, नवानगर क्षेत्र के मुड़ियापुर गांव के राजभर बस्ती में बृहस्पतिवार की देर रात तेज बारिश के चलते पुष्पा देवी का मकान अचानक गिर गया। पीड़िता के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। आवास के लिए कई बार फार्म भरा, लेकिन अभी तक नहीं मिला है।
दीवार गिरने से महिला गंभीर
गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर भोज गांव में शुक्रवार को मिट्टी से निर्मित ईंट की दीवार गिरने से दबकर माधुरी देवी (30) पत्नी विजयशंकर चौहान गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर जुटे आसपास के लोग और परिजन उन्हें मलबे से निकालकर इलाज के लिए तत्काल स्थानीय सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
गुजरात में ट्रेन से कटकर श्रमिक की मौत
दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी श्रमिक की गुजरात के जामनगर स्टेशन पर बृहस्पतिवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने से घर में कोहराम मचा है। परिजन जामनगर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने फोन पर बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रखा है। जितेंद्र ततवा (35) पुत्र सिपाही गुजरात के जामनगर में किसी निजी कंपनी में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को घर आने के लिए स्टेशन पर आया था। इसी बीच प्लेटफार्म से उसका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जितेंद्र के दो मासूम पुत्र व एक पुत्री हैं। संवाद