फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia will run four in Ganga run, get registration up to three in stadium

गंगा रन में चार को दौड़ेगा बलिया, स्टेडियम में तीन तक कराएं रजिस्ट्रेशन

Sat, 31 Oct 2020 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ballia will run four in Ganga run, get registration up to three in stadium
बलिया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय बलिया के संयुक्त तत्वावधान में चार नवंबर को गंगा रन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पांच किलोमीटर की क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी तीन नवंबर तक वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित खेल कार्यालय में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन

गंगा रन का शुभारंभ कदम चौराहा से जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व सीडीओ विपिन जैन सुबह छह बजे करेंगे। भृगु आश्रम, सतीश चंद्र कॉलेज, स्टेशन-मालगोदाम रोड, चित्तू पांडेय चौराहा, बहेरी, माल्देपुर मोड़ होते हुए नागाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर पर प्रतियोगिता संपन्न होगी। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में होगा। डॉ.सिन्हा ने बताया कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र तथा शेष अन्य प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा । गंगा रन में प्रतिभागिता के इच्छुक खिलाडी़ जिला खेल कार्यालय पर सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन

तीन दिवसीय गंगा उत्सव दो नवंबर से
बलिया। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन एवं नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के निर्देश पर दो नवम्बर से गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। सीडीओ विपिन जैन ने बताया कि इस दौरान जिला गंगा समिति के निर्देशन में नेहरू युवा केन्द्र बलिया द्वारा नुकक्ड नाटक, रैली व संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जनपद एवं ब्लाक स्तर पर आनलाइन क्वीज व वाद विवाद प्रतियोगिता दो नवंबर तथा पोस्टर/चित्र कला एवं निबन्ध प्रतियोगिता तीन नवंबर को कराई जाएगी। जिला खेल विभाग द्वारा चार नवम्बर को हाफ मैराथन कदम चौराहा से माल्देपुर तक कराया जाएगा। चार नवंबर को गंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। गंगा उत्सव कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग की ओर से संगोष्ठी कराकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। वन विभाग की ओर से गंगा किनारे पौधरोपण का कार्य होगा। डीपीआरओ को यह जिम्मेदारी दी गई है कि गंगा घाटो की साफ-सफाई कराएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्य रूप से गंगा नदी के संरक्षण के लिए जनजागरूकता बढ़ाना है। साथ ही सामाजिक रूप से प्रासंगिक कारणों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराना और गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed