फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: This time consumers will get ration in the bag

बलियाः झोले में मिलेगा अबकी बार उपभोक्ताओं को राशन

Mon, 02 Aug 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ballia: This time consumers will get ration in the bag
बलिया/सिकंदरपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच अगस्त को नि:शुल्क राशन के लिए अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसे लेकर प्रशासन और पूर्ति विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। योजना के तहत प्रत्येक उचित दर की दुकानों पर 100 लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, शहीद सैनिक की पत्नी और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों के हाथों से प्रति यूनिट पांच किग्रा राशन विशेष झोले में दिया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत राशन का सफलता पूर्व वितरण कराने के लिए तैयारी की जा रही है। एसडीएम के नेतृत्व में कोटेदारों की बैठक की जा रही है। एसडीएम सिकंदरपुर प्रशांत नायक ने सोमवार को कोटेदारों संग बैठक की। शासन के निर्देशानुसार राशन वितरण उपलब्ध कराए गए थैलों में करने को कहा। राशन वितरण का कार्य जनप्रतिनिधि, शहीद सैनिकों की पत्नी या राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सम्मानित व्यक्ति से कराया जाना है। मौके पर बीडीओ, डीपीओ, सेक्रेटरी और वीडियो, समूह की महिलाओं को आंगनबाड़ी को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में गरीबों की मदद के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत गरीबों को दिए जाने वाले नि:शुल्क राशन में किसी प्रकार की घटतौली न की जाए। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार घनश्याम तिवारी के अलावा शिवप्रसाद गुप्ता, जवाहर गुप्ता, हरेंद्र यादव, शिवशंकर यादव, मनोज गोंड, शेषनाथ तिवारी सहित सभी कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed