फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: teacher fails in DM's class, student of class six passes

बलिया: डीएम की क्लास में मास्टर साहब फेल, कक्षा छह का छात्र पास

Thu, 10 Sep 2020 01:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 10 Sep 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ballia: teacher fails in DM's class, student of class six passes
छात्र - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिलाधिकारी ने गांव नौरंगा में चौपाल के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय भुआल छपरा के कक्षा छह में पढ़ने वाले अर्जुन से पूछा कि 1/2, 2/3, 3/4 और 4/ 5 में कौन सी भिन्न बड़ी है और कौन सी भिन्न छोटी है। अर्जुन ने सटीक जवाब दिया। इस पर डीएम ने अर्जुन को शाबाशी दी और मिठाई खिलाई। ठीक उसके थोड़े ही देर बाद डीएम ने पूछा कि यहां प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक आते हैं कि नहीं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि कभी कोई भी शिक्षक नहीं आता। ग्रामीणों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरजाशंकर पांडेय पर भी कभी विद्यालय न आने का आरोप लगाया। इस दौरान मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक गिरजा शंकर पांडेय से डीएम ने पूछा कि गणित आती है कि नहीं। तो हेड मास्टर ने कहा कि हम विज्ञान के अध्यापक हैं। इस पर डीएम ने कहा कि विज्ञान जानने वाला तो गणित और बेहतर जानता है।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने मास्टर साहब से ही पूछ लिया कि 1/2, 2/3, 3/4 व 4/5 में कौन सी भिन्न बड़ी है। इस पर गुरुजी ने बताया कि 1/2 भिन्न बड़ी है और 4/5 छोटी। डीएम ने पूछा कि कैसे तो वे निरुत्तर हो गए। उसके बाद डीएम ने पूछा कि आर्कमिडीज का सिद्धांत क्या है तो वह भी नहीं बता पाए। इसके बाद डीएम के कहने पर गांव के ही एक लड़के ने 1 / 2 और 4 / 5 का मतलब समझाया। डीएम ने प्रधानाध्यापक को सख्त हिदायत दी कि सुधार लाएं या कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed