{"_id":"6106da498ebc3e842d60597a","slug":"ballia-student-dies-after-being-hit-by-bus-three-people-injured-ballia-news-vns6037388115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः बस की चपेट से छात्रा की मौत, तीन लोग हुए जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः बस की चपेट से छात्रा की मौत, तीन लोग हुए जख्मी
विज्ञापन
रेवती से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद लगी लोगों की भीड़ तथा मौके पर
- फोटो : BALLIA
रेवती। पर्यावरण द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा देकर बाइक से अपने गांव वापस जा रही बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की रविवार को कोलनाला रेलवे क्रासिंग के पास बस की चपेट में आने से मौत हो गई। दो छात्राएं और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को आनन-फानन सीएचसी रेवती पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने सड़क को जाम कर दिया।
रेवती थाना क्षेत्र के जूठी तिवारी के टोला (मानसिंह छपरा) निवासी गोपाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा रेशमा कुमारी (21), सुनहला (18) पुत्री सुरेंद्र साह, राधा साह (18) पुत्री राजेंद्र साह तथा अनुराग (17) पुत्र सुरेंद्र साह महाविद्यालय से परीक्षा देकर रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग से घर एक ही बाइक से वापस जा रहे थे। कोलनाला रेलवे क्रासिंग से करीब सौ मीटर आगे सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी।
इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने चारों को सीएचसी रेवती पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया। तीनों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित छात्रों ने शव को रेवती-बैरिया मार्ग पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे बाद रेवती थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय, समाजसेवी अरुण सिंह एवं नरेंद्र सिंह आदि द्वारा समझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।