फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Streets and drains will be built at a cost of more than five crores, Duda has prepared a proposal

बलियाः पांच करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेंगी गलियां और नालियां, डूडा ने तैयार किया प्रस्ताव

Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Streets and drains will be built at a cost of more than five crores, Duda has prepared a proposal
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया में इटंरलाकिंग तथा सीसी सड़कों के साथ ही नालियों के विकास के लिए नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। लगभग पांच करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इस पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत नगर निकायों के अल्प विकसित व मलिन बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं की स्थापना के कार्य कराए जाते हैं। योजना के तहत कोविड के कारण काफी समय से डीपीआर तैयार कर नहीं भेजी जा रही थी। अब फिर से विकास कार्यों का प्रस्ताव सासन को भेजा जा रहा है। जनपद से भी योजना के तहत नगरपालिका बलिया के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत 5.27 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सभी कार्य बलिया नगरपालिका से संबंधित हैं। प्रस्ताव में लगभग 40 कार्यों को शामिल किया गया है। इसमें इंटरलाकिंग, सीसीरोड और कवर्ड नाली आदि का प्रस्ताव शामिल है। शासन से मंजूरी मिलने और धनराशि मिलने के बाद कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed