{"_id":"5834583b4f1c1b234113b0b7","slug":"ballia-stadium-ne-jita-khitab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहांव को हरा बलिया स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहांव को हरा बलिया स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 22 Nov 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
ददरी मेले स्थित खेल मैदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददरी मेला के भारतेंदु मंच स्थित खेल मैदान में मंगलवार को वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने सोहांव की टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया की टीम ने 2-1 से नवचेतना संघ सोहांव को पराजित किया। इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
खेल प्रतियोगिताओं को पुरस्कार वितरण नपा अध्यक्ष साधना गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह एवं शत्रुघ्न स्वरूप शर्मा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को लगन व परिश्रम से खेल भावना से खेलने को कहा। इस मौके पर निर्णायक गिरीश कुमार, चंद्रभानु सिंह, अमृत सिंह, वाशीम अहमद, अमित कनौजिया, सूर्य प्रकाश सिंह, राजू राय पंकज, दिलीप कुमार रहे।