फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia's youth's body found in a room in Ghaziabad

मकान मालिक के कमरे के अंदर मिला बलिया के युवक का शव

Mon, 14 Oct 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ballia's youth's body found in a room in Ghaziabad
चितबड़ागांव। गाजियाबाद में किराये के मकान में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहे चितबड़ागांव के वार्ड संख्या एक फिरोजपुर राजेंद्रनगर निवासी पंकज सिंह (30) पुत्र डॉ. नरेंद्र सिंह का शव सोमवार की सुबह मकान मालिक के कमरे से बरामद किया गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक छा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के फिरोजपुर राजेंद्र नगर वार्ड नंबर एक निवासी डॉक्टर नरेंद्र सिंह का पुत्र पंकज सिंह गाजियाबाद में किराये के मकान में रहकर एलएलबी की पढ़ाई करता था। मिली जानकारी के अनुसार पंकज 10 अक्तूबर को गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके से लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत नजदीकी थाने में परिजनों ने दर्ज कराई गई थी। घटना की जांच में जुटी गाजियाबाद पुलिस को सोमवार की सुबह पंकज का शव मकान मालिक के घर के किराए के कमरे के अंदर से मिला। पुलिस की मानें तो साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से पंकज की हत्या करके उसके शव को कमरे के अंदर फर्श में गाड़ दिया गया था और फर्श को पुन: प्लास्टर कर दिया गया था। हत्या का खुलासा होते ही पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही यह सूचना परिजनों को मालूम हुआ परिजन एवं सगे रिश्तेदारों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। सूचना के बाद परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक एलएलबी में द्वितीय वर्ष का छात्र था। यह अपने तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed