फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Rain brought relief from humidity, no relief from waterlogging

बलियाः बारिश ने उमस से दिलाई राहत, जलभराव से नहीं मिल रही राहत

Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Rain brought relief from humidity, no relief from waterlogging
नगर के सतीशचंद्र कालेज चौराहा पर लगे बारिश के पानी से होकर गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद में रविवार दोपहर बाद आधे घंटे तक जोरदार बारिश से उमस से काफी राहत मिली। पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण काजीपुरा, आवास विकास कालोनी के निचला भाग, टैगोर नगर, श्रीराम विहार कॉलोनी, एनसीसी तिराहा, एससी कालेज चौराहा सहित आधे दर्जन मोहल्लों में जलभराव हुआ पड़ा है। इसमें कुछ मोहल्लों में तो काफी समय से पानी लगा है, लेकिन इससे निजात नहीं मिल पा रही है। लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन आवास, वीर लोरिक स्टेडियम, 112 नंबर कार्यालय आदि में पानी लग हुआ है। रविवार को हुई बारिश से इन मोहल्लों का और बुराहाल हो गया। इसमें सबसे बुराहाल काजीपुरा मोहल्ले का है, जहां लोग घरों तक पहुंचने के लिए बांस की बिचाली का प्रयोग कर रहे है। सबसे बुराहाल काजीपुरा, श्रीराम विहार कालोनी, पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों का है। जिन्हें अगर कुछ सामान लेना है तो गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। रविवार को हुई बारिश के कारण मोहल्ले के लोगों का और बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed