फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia-Patna bus service will be restored again

फिर बहाल होगी बलिया-पटना बस सेवा

Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ballia-Patna bus service will be restored again
बलिया। अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो परिवहन निगम शीघ्र ही जिले से बिहार की राजधानी पटना के लिए पुन: बस सेवा शुरु करेगा। पूर्व में संचालित यह सेवा बक्सर-भरौली पुल के क्षतिग्रस्त होने से ठप हो गई है। पटना को सीधे बलिया से जोड़ने के लिए विभागीय अधिकारियों ने बस के रुट और अन्य विषयों पर मंथन आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष पूर्व अंतररार्ज्जीय बस सेवा के तहत जिले से पटना के लिए निगम द्वारा दो बसों का संचालन आरंभ किया गया था, जिनका रुट बलिया, भरौली, बक्सर वाया पटना था, लेकिन कुछ समय बाद ही बक्सर-भरौली पुल के क्षतिग्रस्त होने से इस सेवा पर ग्रहण लग गया। इसके अलावा मऊ डिपों से मऊ,बलिया, बैरिया वाया छपरा चलाई जा रही थी। बता दें कि बलिया से पटना की दूरी वाराणसी से भी कम है और द्वाबा क्षेत्र लोग व युवा शिक्षा और चिकित्सा को लेकर पटना जाना ही उचित समझते है,सलेकिन जिले से पटना के लिए कोई रेल सेवा नहीं होने से उन्हें या तो हाजीपुर या फिर बक्सर होकर यात्रा करनी पड़ती है। इससे समय के साथ-साथ धन की भी अपव्ययता होती है। अब एक बार फिर बलिया डिपो के अधिकारी जनपदवासियों को सीधे पटना के लिए बस सेवा मुहैया कराने को लेकर सक्रिय हो गए, जिससे भविष्य में इस सेवा की बहाली की आस जगी है।
विज्ञापन

चार स्थानों से रोडवेज बसें चलाने की मांग
बैरिया। बलिया से चार रोडवेज की बसे क्रमश: जयप्रकाश नगर, मांझीघाट, दलनछपरा व लक्ष्मण छपरा तक चलाने का निर्देश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिनस्थ वरिष्ठ अधिकारियों को दिया है। जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह के पत्र पर सांसद नीरज शेखर ने उक्त स्थानों तक रोडवेज की बसों के परिचालन का आग्रह परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से किया था। इसके क्रम में परिवहन मंत्री ने मातहतों से इस दिशा में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के अनुसार इसके लिए एक सप्ताह के भीतर सर्वे का कार्य करा लिया जाएगा। उसके बाद उक्त चारों स्थानों से रोडवेज की बसों का परिचालन मंत्री जी के निर्देश के अनुपालन में शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed