{"_id":"57d17aec4f1c1b876a317dab","slug":"ballia-par-saugaton-ki-bauchhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया पर सौगातों की बौछार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया पर सौगातों की बौछार
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 08 Sep 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
रिमोट दबाकर फोरलेन तथा ओवरब्रीज का शिलान्यास करते नितिन गडकरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को बलिया जनपद पर मेहरबान नजर आए और सौगातों की बौछार की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रमुख मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाएगा, वहीं शहर के माल्देपुर और बैरिया में बाइपास बनेगा। उन्होंने कहा कि विकास धन से नहीं बल्कि इच्छाशक्ति से होती है। यदि इच्छा शक्ति हो तो विकास में धन बाधक नहीं हो सकता।
नगर के टीडी कालेज परिसर में गुरुवार को फ्लाईओवर और फोरलेन सड़क का शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि देश में रोजगार का अभाव है। सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही उद्योग धंधों पर भी जोर दे रही है। ताकि बेरोजगार रोजगार के लिए इधर-उधर न भटकें। कहा, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास सरकार की प्राथमिकता है।
ऐसे में सरकार सड़क मार्ग के साथ ही जल मार्ग को भी मजबूत करने पर बल देने के साथ उसके निर्माण में गति लाने का हर संभव प्रयास कर रही है। कहा, जहां यूपीए की सरकार में सड़क निर्माण की गति दो से तीन किमी. प्रतिदिन थी, वहीं भाजपा की राजग सरकार में सड़क निर्माण की गति 22 से 23 किमी. हो गई है। मार्च से मार्ग निर्माण की गति 42 किमी. हो जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का अध्यक्षीय संबोधन सांसद भरत सिंह ने किया। इस मौके पर सांसद हरिनारायण राजभर, सांसद रवींद्र कुशवाहा, फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री रामेश्वर चौरसिया, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, बलिया के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, महामंत्री नंदनलाल सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, नागेंद्र पांडेय, अरुण सिंह बंटू, आनंद राय मुन्ना, पूर्व विधायक मंजू सिंह, विक्रमा सिंह, अनूप चौबे, संजय मिश्र, राजधारी सिंह, अरुण सिंह गामा, सुरजीत सिंह, राजेश गुप्ता, अवलेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू आदि रहे।