फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia News ICU ward started above trauma center Transport Minister inspected CMS was reprimanded

Ballia News: जिला अस्पताल के CMS को लगी फटकार, परिवहन मंत्री बोले- ट्रामा सेंटर के ऊपर शुरू होगा ICU वार्ड

Mon, 09 Jun 2025 10:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 10:39 PM IST
सार

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भर्ती मरीजों से सुविधाओं के बारे में जाना। मरीजों को बेहतर इलाज न मिलने व उन्हें रेफर करने पर सीएमएस को फटकार लगाई।

विज्ञापन
Ballia News ICU ward started above trauma center Transport Minister inspected CMS was reprimanded
बलिया के जिला असप्ताल में मरीजों का हाल जानते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल की दुर्व्यवस्था को लेकर सोमवार की दोपहर बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, पूर्व मंत्री नारद राय मौजूद रहे। इस दौरान इमरजेंसी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवस्था को देखा।

विज्ञापन


मरीजों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और मिलने वाली सुविधा बारे में जाना। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिले इसके लिए ट्रामा सेंटर के बगल में 50 करोड़ की लागत में क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण के लिए खुद फीता लेकर जमीन की नापी करवा कर सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन व सीएमएस डॉ. एसके यादव को शासन में प्रस्ताव तैयार कर जल्द भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह अमर उजाला के आठ जून को पेज संख्या दो पर 'लचर व्यवस्था .... 1.5 घंटे तक इलाज के लिए तड़पता रहा मरीज, नहीं हुआ इलाज, मौत' हेडिंग से लगी खबर को संज्ञान को संज्ञान लेकर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर इलाज न मिलने व उन्हें रेफर करने पर सीएमएस डॉक्टर एसके यादव को फटकार लगाई। अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस खड़ा होने पर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में बनने वाले क्रिटिकल केयर के बारे में सीएमएस से जानकारी मांगी। 

उन्होंने सीएनडीएस के जेई द्वारा जमीन की कमी के बारे में जानकारी देने पर मंत्री बिफर पड़े। वह सभी के साथ ट्रामा सेंटर के पश्चिम खाली जमीन को देखा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के जेई को तत्काल मौके पर बुलाने का निर्देश दिया कहा कि अगर क्रिटिकल केयर रहता तो मरीजों को वाराणसी व मऊ जाने की जगह यही पर इलाज होता तो कईयों की जान बच जाती।

कहा कि अगर जमीन की कमी होगी तो जरूरत पड़ी तो सीतापुर अस्पताल की जमीन ली जाएगी। पूरे परिसर का जायजा लेने के बाद सीएमओ कार्यालय में बैठे। जेई के लेट होने उन्होंने अपने सचिव से उसे संस्पेड करने का लेटर भेजने का निर्देश दिया। 

इसकी खबर लगते ही डीएम की बैठक छोड़कर सीएमओ डॉक्टर संजीव वर्मन व जेई प्रेम दौड़े हुए पहुंचे। जिसके बाद जमीन की नापी करवाई। जमीन पूरी होने पर अधिकारियों को प्रस्ताव जल्द तैयार कर शासन को भेजने को कहा। इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय ने इमरजेंसी में ऑक्सीजन की उपलब्धा के बारे में सीएमएस से जानकारी मांगी तो उन्होंने स्टोर में ऑक्सीजन सिलेंडर व कंस्ट्रेटर मशीन होने की जानकारी दी।

पूर्व मंत्री ने पाइप लाइन से बेडों को जोड़ने को कहा। परिवहन मंत्री ने सीएमएस से अस्पताल की आ रही शिकायतों में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। इस दौरान नकुल चौबे, अरूण कुमार बंटू, पप्पू पांडेय, किशन सिंह, उपेन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

ट्रामा सेंटर के ऊपर शुरू होगा आईसीयू वार्ड
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को रेफर करने पर सीएमएस को फटकार लगाई। कहा कि बिना रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के जांच के ईएमओ या फार्मासिस्ट मरीज को रेफर करने की जानकारी मिली तो कार्रवाई तय है।

सीएमएस डॉक्टर एसके यादव ने ट्रामा सेंटर के ऊपर आईसीयू वार्ड चालू करने की जानकारी दी। कहा कि आजमगढ़ से चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी ट्रेनिंग ले चुके हैं। आईसीयू वार्ड चालू होने के बाद सड़क दुर्घटना सहित अन्य गंभीर मरीजों को वाराणसी रेफर करने की जगह तुरंत वेंटिलेटर की सुविधा मिलने से जान बच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed