फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia News Bloody clash over playing casteist song 12 injured one critical 22 named

Ballia News: जातिवादी गाना बजाने को लेकर खूनी संघर्ष, 12 से अधिक जख्मी, एक की हालत गंभीर; 22 नामजद

Fri, 24 Oct 2025 02:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 02:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो पक्षा में मारपीट की सूचना मिलते ही माैके पर रेवती थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
Ballia News Bloody clash over playing casteist song 12 injured one critical 22 named
दो पक्षों में हुई मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ballia News: बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ गांव में लक्ष्मी पूजा के दौरान बीती शाम जाति के पक्ष में गाना बजाने को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में 12 से अधिक लोगों के घायल होने पर पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


दोनों पक्षों के 22 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


एक पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष लक्ष्मी पूजा के दाैरान ट्रैक्टर पर अपने जाति के पक्ष में ध्वनि विस्तारक यंत्र से हमारे पूजा स्थल के सामने खड़ा होकर गाना बजा रहा था। उनके जाने के बाद दूसरा पक्ष भी अपने जाति के पक्ष में गाना बजाने लगा और डांस करने लगा। इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठी-डंडे से लैस होकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। इसमें आठ लोग घायल हो गए। चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति को चिंताजनक स्थिति में रेफर किया गया है। आरोप है कि दूसरा पक्ष कुर्सी तोड़ने के साथ ही चार वाद्य यंत्र भी उठाकर ले गया।

पुलिस ने की कार्रवाई

दूसरे पक्ष का कहना है कि वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार मंच लगाकर पूर्व प्रधान सुनील यादव पर प्रधानी के कार्यकाल में लूट करने, भ्रष्टाचार करने सहित कई आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। जब विरोध किया तो पहले पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। 

इसमें कमलेश यादव (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 6 अन्य लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। एक पक्ष से मुन्ना प्रसाद (28), सुधीर प्रसाद (20), कपिल देव (20), लालबाबू (30), मनोज कुमार (35), संजय कुमार (25), मंटू निषाद (20), राजेश प्रसाद (25), रविंद्र प्रसाद (25), निवास प्रसाद (55), विरिल प्रसाद (40) आदि घायल हुए हैं। 

दूसरे पक्ष से कमलेश यादव (55), सुनील यादव (56), अरुण कुमार यादव (22), मोहन कुमार (65), हरेंद्र यादव (25), पप्पू यादव (20) व रितिक यादव (18) को चोट आई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ से 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

एक युवक की हालत गंभीर

गंभीर रूप से घायल भृगु प्रसाद, सुधीर प्रसाद, कपिल देव प्रसाद व लाल बाबू प्रसाद को सीएचसी सोनबरसा से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से लाल बाबू को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछली बार प्रधानी के चुनाव के बाद भी दोनों पक्षों में मिठाई बांटने के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

रेवती थाने में यादव पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ मनोज कुमार प्रसाद की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सुनील कुमार यादव की तहरीर पर बिन्द पक्ष के आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विवाद का कारण गंवई राजनीति बताई जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। - मो. फहीम कुरैशी, क्षेत्राधिकारी, बैरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed