फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

बारिश से सरयू पर बने पुल का एप्रोच मार्ग धंसा

Fri, 28 May 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
ballia news
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित यूपी से बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु का एप्रोच मार्ग बृहस्पतिवार की रात बारिश होने से दो जगह चांददीयर गांव के सामने धंस गया। जिससे भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। वहीं छोटे वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आते-जाते रहे। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने पुल पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कराई है।
विज्ञापन

एनएच 31 बैरिया-मांझी मार्ग पर यूपी से बिहार राज्य को जोड़ने वाले सरयू नदी पर स्थित जयप्रभा सेतु का एप्रोच जिले सीमा में चांददियर गांव के सामने गुरुवार की रात बारिश के कारण करीब 50 मी. की दूरी में दो जगह धंस गया। जिससे भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। बताया जाता है कि जयप्रभा सेतु की मरम्मत करीब दो करोड़ की लागत एनएचएआई द्वारा अक्तूबर 2020 में कराई गई थी। सेतु के मरम्मत के अभी एक वर्ष पूरे नहीं हुए कि दो दिनों से हो रही बारिश में चांददीयर गांव के सामने सेतु के एक तरफ का एप्रोच धंसने के बाद 50 मीटर की दूरी दो स्थानों पर करीब सात मीटर चौड़ाई में मार्ग कटकर बह गया। संयोग रहा कि बारिश होने के कारण सेतु पर वाहनों का आवागमन कम था जिससे कोई बड़ी अनहोनी होते होते बच गई।
विज्ञापन

-
दो साल पहले भी उसी स्थान पर धंसा था, लेकिन नहीं हुआ माकूल मरम्मत
जयप्रकाश नगर। बताया जाता है कि यह एप्रोच दशकों पहले का बना है। करीब दो दशक पहले सड़क जब एनएच 19 में तब्दील हुआ तो इसकी मरम्मत कराई गई। वर्तमान में यह एनएच 31 है और यह सड़क एनएचएआई के जिम्मे है। यह भी बताया जाता है कि एनएचएआई की ओर पुल के मरम्मत के दौरान पुल का पानी गिरने के लिए पुल पर जगह-जगह लगी जाली को साफ नहीं कराया गया। जिससे बारिश के दौरान पुल का पानी बहकर एप्रोच के पास गिरता है जिससे यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि यह एप्रोच 2019 में भी एक बार धंस गया था। इसके बाद ईंट का टुकड़ा आदि भरकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
500 से अधिक भारी वाहनों का रोजाना होता है आवागमन
जयप्रकाश नगर। विभिन्न राज्यों व जनपदों के भारी वाहन बिहार, बंगाल आदि जाने के लिए जयप्रभा सेतु से होकर गुरजते हैं। खासकर छपरा, सिवान, पटना के अलावा बिहार के विभिन्न जिले व अन्य राज्यों को आने-जाने के लिए प्रतिदिन 500 से अधिक ट्रकों के अलावा करीब एक हजार छोटे वाहन भी इस पुल से गुजरते हैं। अब जयप्रभा सेतु का एप्रोच के कटने से उनके लिए परेशानी बढ़ गई है।

---
जयप्रभा सेतु का एप्रोच धंसने की सूचना मिली है। क्षेत्राधिकारी बैरिया की ओर से फिलहाल दो पुलिसकर्मियों को सेतु पर तैनात कर दिया गया है। एप्रोच मरम्मत के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।
- प्रशांत कुमार नायक, उपजिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed