फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

गौशाला पहुंचे डीएम, निरीक्षण कर दिया नंबर वन का तमगा

Fri, 08 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
ballia news
विकास खंड बेलहरी के ग्राम सभा बघऊंच स्थित पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण करते जिलाधिकारी श्रीहर? - फोटो : BALLIA
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के ग्राम सभा बघऊंच में स्थित पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण शुक्रवार को जिलाधिकारी ने किया। इस दौरान गायों की संख्या, उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था से जिलाधिकारी काफी प्रभावित और संतुष्ट दिखे। गौशाला में गायों के रहने वाले शेड, खाने के लिए चारा, खली और पानी के हौज का बारीकी से निरीक्षण किया। पशुओं की संख्या 350 से अधिक देखकर वह प्रभावित भी हुए। इस दौरान गौ आश्रय स्थल के अध्यक्ष और निवर्तमान प्रधान संतोष सिंह बच्चा जी ने जिलाधिकारी से मांग की कि यह टीन शेड छोटा है। इसमें सभी पशुओं को रखने में दिक्कत हो रही है। अलग से दूसरे शेड की व्यवस्था हो जाए तो पशुओं को सुविधा होगी। जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही ने तुरंत मौके पर मौजूद ग्रामसभा के ग्राम विकास अधिकारी शशांक शेखर पांडेय को निर्देशित किया कि अधूरे पड़े टीनशेड व सोलर लाइट का स्टीमेट बनाकर मेरे पास भेजें। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में सबसे ज्यादा गायों और बछड़ों की संख्या वाला गौशाला यही है। यहां रह रहे पशुओं के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध है। इसलिए ये गौशाला को जिले का नंबर वन गौशाला है। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अशोक मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी शशांक शेखर पांडेय, पशु चिकित्साधिकारी डा. अग्रेश यादव, अक्षयबर चौबे, संजीव सिंह, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed