{"_id":"60feee568ebc3e587a44f8fa","slug":"ballia-loot-of-eight-lakhs-from-the-franchise-operator-masked-miscreants-carried-out-the-incident-ballia-news-vns6026209197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः फ्रेंचाइजी संचालक से आठ लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः फ्रेंचाइजी संचालक से आठ लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। थाना क्षेत्र के कासिमाबाद मार्ग स्थित नगहर ईंट भट्ठे के समीप सोमवार शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने हिताची कंपनी के एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक को तमंचे से आतंकित कर आठ लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग की, लेकिन बदमाश चकमा देकर भागने में सफल रहे।
गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना के अंवराकोल निवासी आफताब अहमद पाली चट्टी पर हिताची कंपनी का एटीएम फ्रेंचाइजी चलाता है। सोमवार शाम तीन बजे उसने रसड़ा स्थित एक्सिस बैंक के अपने खाते से आठ लाख 13 हजार रुपये निकाले। रुपये बैग में रखकर बाइक से पाली चट्टी जा रहा था। कासिमाबाद मार्ग स्थित नगहर ईंट भट्ठे के समीप पहुंचा तभी कासिमाबाद की तरफ से आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोका और दो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद डिकी में रखा रुपयों से भरा बैग एवं बाइक की चाभी लेकर वे कासिमाबाद की ओर भाग गए।
फ्रेंचाइजी संचालक के शोर पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। रसड़ा प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इस दौरान कई स्थानों पर नाकेबंदी कर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया पर कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। फ्रेंचाइजी संचालक से भी पूछताछ की जा रही है।