{"_id":"67a7a115dd18fa2c5608f816","slug":"ballia-ghazipur-road-jammed-again-ballia-news-c-190-1-bal1001-133074-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बलिया-गाजीपुर मार्ग फिर से जाम हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बलिया-गाजीपुर मार्ग फिर से जाम हुआ
विज्ञापन
नरही। भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर जाम की समस्या और गंभीर हो गई है। इस मार्ग पर 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में 8 घंटे से अधिक का समय लग रहा है। जाम की बड़ी समस्या के पीछे बक्सर में वाहनों में शराब चेकिंग को बताया जा रहा है।
अब तो भरौली गोलंबर से बलिया मार्ग पर बसंतपुर सोहांव तक जाम पहुंच जा रहा है। आलम यह है कि गाजीपुर जिले में आने जाने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भरौली गोलंबर से गाजीपुर-वाराणसी के लिए चलने वाली बसें नहीं चल पा रही हैं। कुछ बसें निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे से आ-जा रही हैं। बक्सर भरौली पुल पर जाम के चलते बक्सर बलिया चलने वाली बसें भी घंटों विलंब से चल रही हैं। भरौली गोलंबर पर ट्रकों को बलिया जाने से रोक दिया गया है। शुक्रवार की रात से ही भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर कुंडेश्वर तक जाम बना लगा रहा। शनिवार को सुबह सोहांव तक वाहनों की कतार लगी रही।