{"_id":"6ac6a2ea39b914ad200e65ad","slug":"ballia-gets-a-new-police-chief-after-21-months-dr-eeraj-raja-to-take-charge-ballia-news-c-190-1-ana1001-174651-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 21 माह बाद बदले बलिया के कप्तान, डॉ. ईरज रजा संभालेंगे कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 21 माह बाद बदले बलिया के कप्तान, डॉ. ईरज रजा संभालेंगे कमान
विज्ञापन
नवागत पुलिस अधीक्षक ईरज रजा।
बलिया। करीब 21 माह तक जिले के पुलिस अधीक्षक रहे ओमवीर सिंह का बुधवार को तबादला कर दिया गया। शासन ने उन्हें बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया है। वहीं गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज रजा को बलिया का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। शासन के तबादला आदेश में जौनपुर, गाजीपुर, बस्ती और बलिया समेत कई जिलों के एसपी बदले गए हैं।
दिसंबर 2024 में बलिया की कमान संभालने वाले ओमवीर सिंह के कार्यकाल में हत्या और लूट की कई घटनाएं हुईं। हालांकि पुलिस ने इनमें से अधिकांश मामलों का कुछ ही दिनों में खुलासा करने का दावा किया। इनके कार्यकाल में जघन्य आपराधिक मामले में सबसे अधिक मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने थाना प्रभारियों में लगातार बदलाव किया। शिकायतों और लापरवाही के मामलों में कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हुई। फिलहाल कई इंस्पेक्टरों, उपनिरीक्षकों और सिपाहियों से जुड़े मामलों की जांच चल रही है।
-- -- -- -- -- -
आगरा के रहने वाले नए एसपी डॉ. ईरज रजा
डॉ. ईरज रजा 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं और उनकी शैक्षिक योग्यता एमबीबीएस और एमडीपीएम है। यूपी पुलिस की आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने दिसंबर 2017 में आईपीएस सेवा ज्वाइन की थी। बलिया आने से पहले वह 13 जुलाई 2024 से गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह जालौन के एसपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। सत्ताधारी पर कार्रवाई को लेकर भी चर्चाओं में रहे। बलिया में उनके सामने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, अपराध नियंत्रण, थानों की कार्यप्रणाली और जनशिकायतों के त्वरित समाधान की चुनौती होगी। अब उनकी तैनाती के साथ जिले में पुलिसिंग के स्तर पर बदलाव को लेकर भी नजर रहेगी।