फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Four cattle smugglers caught by police, 10 cattle recovered from two vehicles

बलिया: चार पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, दो वाहनों से 10 मवेशी बरामद

Sun, 25 Jul 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Four cattle smugglers caught by police, 10 cattle recovered from two vehicles
बलिया में पुलिस ने रविवार को लक्ष्मणपुर चौराहे से दो पिकअप पर लदे 10 पशुओं के साथ चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

नरही पुलिस ने लक्ष्मपुर चौराहे से पिपराकला मोड़ के पास दो पिकअप से छह गाय व चार बछड़े को बरामद किया। पुलिस ने चालक संदीप यादव निवासी शाहपुर थाना चितबड़ागांव और गाजीपुर के सेमरी (असावर) थाना करीमुद्दीनपुर निवासी चालक शैलेंद्र राजभर उर्फ सत्येंद्र को चाकू संग गिरफ्तार किया। वहीं दो अन्य तस्करी के आरोपी विरेंद्र सिंह चौधरी निवासी शाहपुर थाना चितबड़ागांव और गाजीपुर के सेमरी (असावर) थाना करीमुद्दीनपुर निवासी अनिल राजभर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ नरही थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक जयप्रकाश, सिपाही बलवंत यादव, अरविंद कुमार और आकाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed