फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia first in the state in IGRS complaint disposal

Ballia News: आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में बलिया प्रदेश में प्रथम

Wed, 02 Sep 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ballia first in the state in IGRS complaint disposal
बलिया। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जिले ने अगस्त 2026 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में आईजीआरएस सेल और थानों के बीच बेहतर समन्वय से हासिल हुई।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निष्पक्षता और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने के लिए आईजीआरएस सेल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों से लगातार समन्वय स्थापित किया गया। शिकायतों के निस्तारण के बाद संबंधित आख्या भी समय से पोर्टल पर अपलोड कराई गई। अधिकारियों के मुताबिक शिकायतों के त्वरित निस्तारण और प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप अगस्त माह की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बलिया को पहला स्थान मिला है। पुलिस विभाग ने इसे शिकायत निवारण व्यवस्था में बेहतर कार्यप्रणाली का परिणाम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed