फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ballia Double Murder: बेटे का जन्मदिन मनाने घर आया था प्रशांत, दबंगों ने कुल्हाड़ी से काटकर ले ली जान

Fri, 03 Jan 2025 12:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 03 Jan 2025 12:14 PM IST
सार

Ballia Double Murder Case: बलिया में दो युवकों की हत्या के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। हत्याकांड के एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Ballia Double Murder Case Painful story of Prashant family he came home to celebrate son birthday
प्रशांत गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश बलिया जिले में एक जनवरी को दो युवकों की हत्या के बाद से ही दोनों परिवारों में हड़कंप मचा है। परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने परिजनों के विरोध के बाद सक्रियता दिखाते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। घटना को लेकर पीड़ित परिवारों के साथ ही स्थानीय बाजार के सभी दुकानदारों में काफी आक्रोश का माहौल है। दोनों युवकों को शराब के ठेके पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर मौक के घाट उतारा गया था।  

Ballia Double Murder Case Painful story of Prashant family he came home to celebrate son birthday
Ballia Double Murder - फोटो : अमर उजाला
प्रशांत अपने पुत्र का जन्मदिन मनाने आया था घर
प्रशांत गुप्ता पटना में निजी तौर पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। उसके पिता लक्ष्मण गुप्ता बाजार में पान की दुकान चलाते हैं। प्रशांत के पुत्र अयान का दो जनवरी को जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए ही वह एक जनवरी को घर आया था। घर में जश्न की तैयारी चल रही थी। इस बीच प्रशांत की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो- रो कर बुरा हाल है।  
Ballia Double Murder Case Painful story of Prashant family he came home to celebrate son birthday
घटना के बाद बेसुध हुईं गोलू की मां - फोटो : अमर उजाला
गोलू की मौत से बेसुध हुईं मां
गोलू वर्मा का घर प्रशांत के घर के पास ही है। गोलू परचून की दुकान चलाता था। पिता का साया पहले ही उठ चुका है। छोटे भाई भोलू और पांच बहनों में अंशू, प्रियंका, अर्चना, मानसी, ज्योति हैं। परिवार के कमाऊ और बड़े बेटे की मौत से मां उर्मिला बेसुध हो गईं। उनका बिलखना देख आसपास के लोगों का कलेजा फटा जा रहा है। घटना के बाद से ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Ballia Double Murder Case Painful story of Prashant family he came home to celebrate son birthday
दोनों मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कुल्हाड़ी और दांव से हमला कर की थी हत्या
नरही थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित शराब के ठेके के पास दुकान पर कहासुनी के बाद कोटवा नारायणपुर के दबंग युवकों ने पहले जीतू गुप्ता (16) पर हमला कर घायल कर दिया था। बाद में पूछताछ करने गए प्रशांत गुप्ता (26) और गोलू वर्मा (23) पर कुल्हाड़ी और दांव से हमला कर दिया। इसमें प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गोलू की सांसें चल रही थीं। परिजन दोनों को बक्सर के निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

साल के पहले ही दिन हत्या, पहले भी हो चुकी है

Ballia Double Murder Case Painful story of Prashant family he came home to celebrate son birthday
Ballia Double Murder - फोटो : अमर उजाला

साल के पहले ही दिन हत्या की घटना, इसके पहले भी हो चुकी है। उस मामले में भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। कोटवा नारायणपुर निवासी विशाल कुमार (18) पुत्र राजेश कुमार को एक जनवरी 2020 को नसीरपुर मठ गांव के सामने नाव पर सवार शराब तस्करों ने मारने पीटने के बाद गंगा नदी में फेंक दिया था। इससे उसकी मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed