फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia DM ne li samiksha baithak

समीक्षा बैठक में डीएम दिखे सख्त

Thu, 08 Dec 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 08 Dec 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
ballia DM ne li samiksha baithak
डीएम बल‌िया ने ली बैठक।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार की देर शाम विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ने ली। इस दौरान उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिन योजनाओं में धन उपलब्ध हो गया उस कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने सचेत किया कि अब ‘डी’ ही नहीं ‘सी’ श्रेणी के विभागों पर भी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

 


कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि किसान पारदर्शी योजना में प्रगति लाएं। उप निदेशक कृषि टीपी शाही ने किसान पंजीकरण में प्रदेश का जनपद का प्रथम स्थान होना बताया। कहा कि गन्ना में धन आ गया है और इसी माह विभाग ए श्रेणी में आ जाएगा। सीसी रोड की समीक्षा में 15 कार्यों पर कार्य प्रारंभ होना बताया गया।

विज्ञापन

 

जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। कहा इसकी मानिटरिंग लगातार करते रहे। कौशल विकास मिशन की प्रगति खराब मिली। इस महीने सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी गयी। बताया गया जल निगम की परियोजनाओं के कार्य तो पूर्ण है लेकिन विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने से संचालन नहीं हो पा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीएम ने एक्सईएन विद्युत को कनेक्शन देने का निर्देश दिया। मौके से ही एमडी से भी बात की और जरूरी सामानों को उपलब्ध कराने को कहा। समीक्षा बैठक में सीडीओ संतोष कुमार, सीएमओ डॉ पीके सिंह, पीडी आरके त्रिपाठी, डीएसटीओ बब्बन मौय, डीएसओ अनिल यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed