{"_id":"6973d9f8bee847db1a015757","slug":"ballia-defeated-chandauli-by-180-runs-in-a-one-sided-match-ballia-news-c-190-1-bal1001-156443-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एकतरफा मुकाबले में बलिया ने चंदौली को 180 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एकतरफा मुकाबले में बलिया ने चंदौली को 180 रन से हराया
विज्ञापन
बैरिया। बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर काॅलेज के मैदान पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति टी-20 कप अंतरप्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच खेला गया। बलिया ने चंदौली को एकतरफा मुकाबले में 180 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ क्लब हेल्पलाइन की ओर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। टाॅस बलिया टीम के कप्तान रोहित रंजन ने जीता। पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बलिया ने मैच के लिए निर्धारित 20 ओवर में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट खोकर 242 रन बनाए।
243 रन का पीछा करने उतरी चंदौली की टीम ने बलिया के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। टीम ताश के पत्ते की तरह बिखर गई। चंदौली की टीम 12 ओवर 2 गेंद पर पैवेलियन लौट गई। मैन ऑफ द मैच बलिया टीम के दीपक को दिया गया।