बलिया : भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा- सपा का प्रायोजित कार्यक्रम है लखीमपुर कांड, प्रियंका के झाड़ू लगाने के वीडियो को बताया पॉलिटिकल ड्रामा
विधायक ने कहा कि धरना देने वाले किसान नहीं हैं। ये बेईमान और राष्ट्रद्रोही हैं, देश को कमजोर करना चाहते हैं। अब यूपी की धरती पर इन्हें ठीक कर दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर कांड को लेकर प्रियंका गांधी के वहां जाने और झाड़ू लगाने वाले वीडियो के बारे में कहा कि यह पॉलिटिकल ड्रामा करने वाले लोग हैं। कोई झाड़ू लगाता है। कोई लाठी पकड़ता है। धरना देने वाले किसान नहीं हैं। ये बेईमान और राष्ट्रद्रोही हैं, देश को कमजोर करना चाहते हैं। अब यूपी की धरती पर इन्हें ठीक कर दिया जाएगा।
मृत किसानों के आश्रितों को मिले दो करोड़ का मुआवजा : सपा
लखीमपुर खीरी के तिकुनियां कस्बे में दो दिन पूर्व किसानों समेत आठ लोगों की मौत की घटना के संदर्भ में मंगलवार को भदोही जिले के गोपीगंज नगर में समाजवादी पार्टी और सर्व समाज जनहित पार्टी की बैठक हुई। इसमें घटना की पुनरावृत्ति न होने और मृतक आश्रितों को दो करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने की आवाज उठाई। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि आवाज उठाने पर विपक्ष के अखिलेश यादव को नजरबंद करना कहीं से उचित नहीं है।
किरकिरी होने पर चार किसानों को 45-45 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी की बात से बरगलाया जा रहा है। मृतकों के जिम्मेदारों को सख्त सजा, दो-दो करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। इसी तरह सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का सपना दिखाया जाता है तो दूसरी ओर उन्हें वाहनों से रौंदवा कर घड़ियाली आंसू बहाने को सभी लोग समझ चुके हैं।