फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia bazar

कोरोना कर्फ्यू के सभी निर्देश बेअसर, बाजारों में उमड़ रही भीड़

Wed, 12 May 2021 08:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
ballia bazar
बलिया। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को लेकर करीब एक पखवारा से अधिक समय से जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू है। लेकिन इसके बावजूद बाजारों में भारी भीड़ हो रही है। इस दौरान कोरोना से बचाव को लेकर जारी सभी मानक तार-तार हो रहे हैं। इसके अलावा कोरोना कर्फ्यू में केवल आवश्यक सेवाओं को ही छूट है लेकिन बाजार में कमावेश सभी तरह की दुकानें खोल कर खरीद बिक्री की जाती है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू की मियाद बढ़ाई गई है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। लेकिन यह भी निर्देश नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के बाजारों में बेअसर हैं। बुधवार को सब्जी बाजार के अलावा अन्य बाजारों में इस कदर भीड़ रही कि सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो गया। इतना ही नहीं शहर के हर मार्ग पर कमोवेश यही स्थिति रही। खासकर विशुनीपुर व स्टेशन रोड में कई दुकानदार दुकान का पिछला दरवाजा खोलकर तो कोई दुकान के बाहर ताला बंद कर बगल के गेट या खिड़की खोलकर सामानों को बेचता रहा।
विज्ञापन

-----------------------------
बेमानी साबित हो रहा कोरोना कर्फ्यू का निर्देश
बैरिया। कोरोना कर्फ्यू में निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी रानीगंज, बैरिया व आसपास के बाजारों में दुकानें खुली रहती हैं। वहीं, सवारी ढोने वाले वाहनों के चालक पहले की तरह ही ओवरलोड के साथ-साथ यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। सबसे बदतर स्थिति सरकारी शराब की दुकानों की है, जहां सुबह से शाम तक सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा कर लोग शराब खरीदते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की दुकानों की भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोरोना के सभी प्रोटोकॉल को तार-तार कर रही है। शराब की दुकानों की भीड़ को नियंत्रित नहीं किया गया तो कोरोना संक्रमण के नाम पर आम लोगों के साथ सख्ती बेकार हो जाएगी। क्योंकि शराब के तलबगारों को शराब से मतलब है उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल से कुछ भी लेना देना नहीं है। शराब की दुकानें कब से कब तक खुलेगी इस संदर्भ में पूछने पर उपजिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक ने बताया कि शराब की दुकानों के संदर्भ में कोई गाइड लाइन अभी तक नहीं मिली है, जिलाधिकारी से गाइड लाइन प्राप्त होते ही उसका अनुपालन कराया जाएगा। शराब की दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन नही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-------------------------------
कोरोना कर्फ्यू में मनमानी करने वाले तीन दुकानों पर लगाया जुर्माना
बेल्थरारोड। लॉकडाउन नियमों का पालन नहीं करने व निर्धारित अवधि के बाद दुकान खुला रखने पर तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बेल्थरारोड रेलवे चौराहे के दो और कुंडैल ढाले के एक दुकानदार को पकड़ लिया। उन्होंने नियम का उल्लंघन करने वाले सभी दुकानदारों का एक-एक हजार रुपये का चालान काटा। चालान जमा करवाने के बाद दुकानों को बंद किया गया।

तहसीलदार ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के तहत दिन में 12 बजे तक ही किराना, फल, सब्जी की दुकानों को खोल खरीद-फरोख्त करना है। निर्धारित समय के बाद दुकान खुली मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने को लेकर सख्ती दिखाई। उन्होंने दुकानों के बंद होने की अवधि के बाद नगर क्षेत्र में भ्रमण कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान मुंह पर मॉस्क नहीं लगाने और बेवजह घूमने वालों को जमकर फटकार लगाई। तहसीलदार ने नगर में प्रवेश किया तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदार अपना शटर गिराने लगे। कुछ समय के बाद सन्नाटा पसर गया। वहीं, सब्जी मार्केट और आसपास की गलियों में स्थित दुकानों को समय से बंद नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम सर्वेश यादव ने भी नगर का भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू के स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed